Dream Girl 2: Suhana Khan ने किया आयुष्मान खुराना-अनन्या पांडे की मूवी का रिव्यू, कहा, 'फिल्म बहुत..'

Suhana Khan loves Dream Girl 2: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और गौरी खान (Gauri Khan) स्टारर निर्देशक राज शांडिल्य की मूवी ड्रीम गर्ल 2 सिनेमाघर पहुंच चुकी है। इससे पहले बीती रात इस मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। जहां कई फिल्मी सितारे भी पहुंचे। इस स्क्रीनिंग में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली बेटी सुहाना खान भी पहुंची। सुहाना खान इस दौरान अपनी बेस्टी अनन्या पांडे की फिल्म का लुत्फ उठाने पहुंची थी। इस मूवी को देखने के लिए सुहाना खान अपनी गर्ल्स गैंग नव्या नवेली नंदा और शनाया कपूर के साथ नजर आईं। इस मूवी को देखने के बाद सुहाना खान ने थियेटर से निकलते ही अपना रिव्यू दे डाला।

सुहाना खान को पसंद आई आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की मूवी

इस मूवी को देखने के बाद जैसे ही सुहाना खान को पैपराजी ने स्पॉट किया और उनका रिएक्शन जानना चाहा तो अदाकारा ने फिल्म पर अपना रिएक्शन दे डाला। सुहाना खान ने पैपराजी के पूछने पर बताया कि उन्हें ये मूवी पसंद आई है। एक्ट्रेस ने कहा, 'मूवी बहुत अच्छी है।' इस मूवी को देखने के बाद एक्ट्रेस का ये रिएक्शन साफ बता रहा कि आयुष्मान खुराना-अनन्या पांडे की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 काफी एंटरटेनिंग हैं जो इंडस्ट्री के लोगों को पसंद आई है। सुहाना खान का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगा। ये वीडियो आप यहां देख सकते हैं।

दमदार है ड्रीम गर्ल 2 की स्टारकास्ट

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की हालिया रिलीज मूवी ड्रीम गर्ल 2 की स्टारकास्ट की बात करें तो मूवी में कई दमदार सितारे हैं। जो इस कॉमेडी मूवी में सभी तरह रंग घोलते दिख रहे हैं। फिल्म की लीड स्टारकास्ट के अलावा मूवी में दिग्गज अभिनेता परेश रावल, विजय राज, राजपाल यादव, असरानी, अभिषेक बनर्जी और अन्नू कपूर भी अहम रोल में हैं। साथ ही एक्ट्रेस सीमा पाहवा भी अपनी दमदार कॉमेडी रोल से दर्शकों को एंटरटेन करने वाली हैं।

इतने करोड़ रुपये में बनी है ड्रीम गर्ल 2

निर्देशक राज शांडिल्य के निर्देशन से सजी इस फिल्म को बनाने में करीब 3 साल का वक्त लगा है। मूवी को मेकर्स ने बेहद लिमिटेड बजट के साथ बनाया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस मूवी का कुल बजट करीब 35-40 करोड़ रुपये ही है। ऐसे में हिट होने के लिए इस मूवी को करीब 50 करोड़ रुपये की कमाई अपने नाम दर्ज करवानी होगी। अगर मूवी की कहानी दर्शकों को दिलचस्प लगती है तो हो सकता है कि ये मूवी 100 करोड़ रुपये की कमाई हासिल कर ले।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/H8Dw94C
https://ift.tt/shWxINX

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म