Shah Rukh Khan ने कंफर्म किया Amitabh Bachchan संग रीयूनियन, Don 3 में हो सकती है एंट्री
Amitabh Bachchan-Shah Rukh Khan Share Screen After 17 Year: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जोड़ी का एक समय पर जलवा था। इन दोनों की लीड रोल वाली फिल्म 'मोहब्बतें' लोगों को आज भी काफी पसंद आती है। और इसके अलावा कभी खुशी कभी गम (Kabhi Khushi Kabhie Gham) बेस्ट फैमली मूवीज में से एक है। लेकिन आज 2006 के बाद से लोगों ने इन दोनों स्टार्स को एक साथ बड़ी स्क्रीन पर नहीं देखा। इन दोनों को साथ देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान एक तस्वीर खूब वायरल हुई जिसमें किंग खान और अमिताभ बच्चन भागते हुए नजर आए। इस पोस्टर के बाद से कयास लगाया जाने लगा कि दोनों एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। अब इसको लेकर खुद शाहरुख खान ने भी रिएक्शन दिया है।
फिर साथ नजर आएंगे अमिताभ-शाहरुख
शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'जवान (Jawan)' को लेकर काफी चर्चा में हैं। शाहरुख खान की इस फिल्म की रिलीज से पहले एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में शाहरुख खान अमिताभ बच्चन संग भागते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के बाद खबर सामने आने के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाने लगा कि अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान 'डॉन 3' में साथ दिखाई देंगे। लेकिन इसको लेकर कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई। लेकिन इसी बीच वायरल तस्वीर को लेकर शाहरुख खान ने रिएक्शन दिया है। शाहरुख खान ने आस्क एसआरके सेशन में कहा कि 'इतने सालों बाद अमिताभ बच्चन के साथ काम कर के अच्छा लगा। वो शूटिंग के पर आए और उन्होंने मुझे आशीर्वाद भी दिया। इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने मुझे रेस में भी हरा दिया'
It was soooooooo much fun to work with @SrBachchan after so many years. Came back from the shoot inspired and blessed. And just to let u know he beat me in the run!!!! https://t.co/hvXE6EMQIu
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 26, 2023
अमिताभ बच्चन वीडियो
इस फिल्म में नजर आए थे अमिताभ-शाहरुख खान
शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी करते थे। शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन लास्ट फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' में नजर आए थे। ये फिल्म साल 2006 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। अब देखना होगा शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन 17 साल बाद क्या धमाल मचाने वाले हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/e1H2RdS
https://ift.tt/6XcjKrW
Comments
Post a Comment