इतिहास रचेगी Shah Rukh Khan की मूवी Jawan, दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर होगी रिलीज

Shah Rukh Khan's Jawan to release on world's largest screen: पठान (Pathaan) की बंपर सक्सेस के बाद अब हर किसी की नजर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म जवान (Jawan) पर टिकी है। इस मूवी को लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह अभी से ही बना हुआ है। मूवी से जुड़ हर छोटी बड़ी खबर पर लोगों की नजरें हैं। यही वजह है कि जवान से जुड़ी छोटी से छोटी खबर भी सुर्खियों में शामिल हो जाती है। इस बीच इस मूवी को लेकर एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है। जिसे जानने के बाद फिल्म के फैंस का उत्साह सांतवे आसमान पर पहुंचने वाला है।

दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर रिलीज होगी 'जवान'

मिली जानकारी के मुताबिक 'जवान' को और विशाल बनाने के लिए मेकर्स ने बड़ा दांव खेला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी 'जवान' को निर्माता-निर्देशक दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर रिलीज करने की तैयारी में हैं। 'जवान' को जर्मनी स्थित लिओनबर्ग की आईमैक्स स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा। ये स्क्रीन 125 फीट चौड़ी और 72 फीट लंबी स्क्रीन है। जो दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन मानी जाती है। जो रेगुलर स्क्रीन से कहीं ज्यादा बड़ी है। इस स्क्रीन को ट्रंपलास्ट नाम दिया गया है। जिसे 6 दिसंबर 2022 के दिन इंस्टॉल किया गया था। इस स्क्रीन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड्स तक में दर्ज है। सुनने में आया है कि ये शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर मूवी जवान यहां रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म बनेगी।

 

पहली बार शाहरुख खान संग दिखेंगी नयनतारा

दिलचस्प बात ये है कि इस मूवी में एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में नजर आने वाली हैं। तमिल सिनेमा की लेडी सुपरस्टार का टैग हासिल कर चुकी अदाकारा नयनतारा की ये पहली बॉलीवुड मूवी है। इस मूवी में अदाकारा पहली दफा सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली है। ये सिनेप्रेमियों के लिए भी एक बड़ी बात है। जिसकी वजह से भी फैंस का क्रेज सांतवे आसमान पर है। साथ ही सुपरस्टार शाहरुख खान पहली दफा निर्देशक एटली कुमार के साथ काम कर रहे हैं। जिसकी वजह से इस मूवी का क्रेज सिर्फ हिंदी दर्शकों के बीच ही नहीं, तमिल सिनेप्रेमियों के बीच भी है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/4W5Iukc
https://ift.tt/IzDmKBY

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म