Dream Girl 2 Box Office Collection Day 1: दर्शकों के दिलों पर छाईं 'पूजा', 'ड्रीम गर्ल 2' ने ओपनिंग डे पर किया शानदार कलेक्शन

Dream Girl 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) स्टारर फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक बार फिर पूजा बनकर मर्दों के दिलों से खेलते नजर आ रहे हैं। ऐसे में सबकी निगाहें फिल्म के ओपनिंग डे के कलेक्शन पर टिकी हैं। 'ड्रीम गर्ल 2' (Dream Girl 2) के मेकर्स को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं, ऐसे में देखना होगा कि क्या ये फिल्म मेकर्स की उम्मीदों पर खरी उतर पाएगी या नहीं। हाल ही में फिल्म के पहले दिन के आंकड़ें सामने आए हैं, जिन्हें देखकर मेकर्स भी काफी खुश हैं।

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' (Dream Girl 2) ने ओपनिंग डे पर छप्परफाड़ कमाई की है। इस फिल्म ने पहले दिन यानी फ्राइडे पर 10.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म के कलेक्शन को देखकर लग रहा है कि 'ड्रीम गर्ल' की तरह ही फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' भी 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। वहीं वीकेंड पर फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिलने की उम्मीदें हैं।

तरण आदर्श का ट्वीट

 

फिल्म की कहानी

'ड्रीम गर्ल 2' (Dream Girl 2) की कहानी करम और परि की लव स्टोरी पर आधारित हैं। करम/पूजा (आयुष्मान खुराना) परि (अनन्या पांडे) से बहुत प्यार करता है। लेकिन परि के पिता करम के साथ अपनी बेटी की शादी नहीं करवाना चाहते क्योंकि करम के पास कोई स्थाई नौकरी, घर और बैंक बैलेंस नहीं है। इसी बीच करम पूजा बनकर अपने पैसे की समस्या को दूर करने की कोशिश करता है लेकिन इसी बीच उसकी शादी शाहरुख से हो जाती है। इस फिल्म की कहानी में जबरदस्त हंसी और रोमांस का तड़का आपको खूब गुदगुदाएगा



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/JCcDKa4
https://ift.tt/5i8OFkU

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म