Chandrayaan 3: ममता बनर्जी ने राकेश रोशन को बना दिया अंतरिक्ष यात्री, लोग बोले- 'वाह दीदी वाह'

Mamata Banerjee Statement On Chandrayaan 3 : भारत की तरफ से भेजे गए चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) ने चांद पर सफल लैंडिंग की तो पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। भारतवासी इस मौके पर काफी गर्व महसूस कर रहे थे। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद के फोटोज और वीडियोज से सोशल मीडिया फुल था। आम से लेकर खास लोगों ने इसरो के वैज्ञानिकों और देसवासियों को बधाई दी। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, ममता बनर्जी चंद्रयान 3 की सफलता के बाद बोल रही थीं और उन्होंने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की फिल्ममेकर राकेश रोशन (Rakesh Roshan) का नाम ले लिया। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

ममता बनर्जी ने राकेश शर्मा की जगह बोल दिया राकेश रोशन

चंद्रयान 3 की सफद लैंडिंग के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंज्ञी ममता बनर्जी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ममता बनर्जी भारत की तरफ अंतरिक्ष में पहुंचने वाले यात्री राकेश शर्मा के बारे में बात कर रही थीं। ममता बनर्जी बता रहीं थी जब राकेश शर्मा अंतरिक्ष में पहुंचे थे तब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उनसे पूछा था, 'ऊपर से भारत कैसा दिखता है आपको।' लेकिन ममता बनर्जी से यहां पर एक गलती हो गई और उन्होंने राकेश शर्मा की जगह फिल्ममेकर राकेश रोशन का नाम ले लिया। ममता बनर्जी का वीडियो वायरल होने के बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

चंद्रयान 3 पर इन राजनेताओं के रिएक्शन से हैरान हुए लोग

बताते चलें कि चंद्रयान 3 के बाद गलती करने वाली ममता बनर्जी एकमात्र राजनेता नहीं हैं। ममता बनर्जी के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सुभासपा के मुखिया ओमप्रकाश राजभर और राजस्थान सरकार में मंत्री अशोक चंदना सहित तमाम राजनेताओं ने चंद्रयान 3 की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद ऐसा रिएक्शन दिया कि लोग हैरान रह गए। बताते चलें कि चंद्रयान 3 को इसरो ने 14 जुलाई, 2023 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया था। अब 23 अगस्त यानी बुधवार की शाम को चंद्रयान 3 चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिग की है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/h9bq7RW
https://ift.tt/shWxINX

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म