Not Ramaiya Vastavaiya: Shah Rukh Khan ने नयनतारा संग डांस फ्लोर पर लगाई आग, 'जवान' का 'नॉट रमैया वस्तावैया' गाना हुआ रिलीज

Not Ramaiya Vastavaiya Song Release: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), नयनतारा (Nayanthara) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) स्टारर फिल्म 'जवान' (Jawan) 7 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर 31 अगस्त को दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) पर रिलीज होगा। अब इसी बीच 'जवान' का एक नया गाना 'नॉट रमैया वस्तावैया' रिलीज हुआ है। इस गाने में शाहरुख खान अपने दमदार डांस से फ्लोर पर आग लगा रहे हैं।

शाहरुख खान ने नयनतारा संग जमकर किया रोमांस

'जवान' (Jawan) के गाने 'नॉट रमैया वस्तावैया' (Not Ramaiya Vastavaiya) में शाहरुख खान नयनतारा (Nayanthara) संग खूब रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने में एक पार्टी का सेटअप लगा हुआ है, जिसमें किंग ऑफ रोमांस अपनी गर्ल गैंग के बीच डांस करते नजर आ रहे हैं। 'नॉट रमैया वस्तावैया' गाने में शाहरुख ब्लैक आउटफिट और चश्मे में बेहद ही डेसिंग लग रहे हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा पर डांस करती नजर आ रही हैं।

'रमैया वस्तावैया' गाने का वीडियो

 

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जवान' (Jawan) के गाने 'नॉट रमैया वस्तावैया' (Not Ramaiya Vastavaiya Song) को जहां अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है तो इसके लिरिक्स कुमार ने लिखा है। गाने को विशाल ददलानी और शिल्पा राव के साथ ही अनिरुद्ध ने भी अपनी आवाज दी है। इस गाने को वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया है। 'जवान' का यह तीसरा गाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है और लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि गाने को चंद ही मिनटों में 739K से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

'नॉट रमैया वस्तावैया' की जमकर तारीफ कर रहे फैंस

'नॉट रमैय वस्तावैया' गाने लोगों को काफी पसंद आ रहा है और फैंस इस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "अनिरुद्ध सर का बीजीएम 7 सितंबर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा जाएगा। आप रत्न हैं सर।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "यह गाना फैंस का तुरंत ही फेवरेट बन जाएगा।"



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/y4nN8MQ
https://ift.tt/TlsOmQv

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म