Akshay Kumar-Raveena Tandon की फिर बनेगी जोड़ी, 19 साल बाद इस फिल्म में नजर आएगा एक्स कपल?

Raveena Tandon Entry In Welcome 3 : बॉलीवुड की पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म 'वेलकम' के तीसरे पार्ट यानी 'वेलकम 3' (Welcome 3) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। बीते दिनों फिल्म 'वेलकम 3' के टाइटल और रिलीज डेट का अनाउंसमेंट किया गया था। ये फिल्म 'वेलकम टू जंगल' के नाम से साल 2024 के क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसी बीच फिल्म 'वेलकम 3' की स्टारकास्ट को लेकर नया अपडेट सामने आया है और इस फिल्म में एक और एक्ट्रेस को कास्ट करने की खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'वेलकम 3' में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ रवीना टंडन (Raveena Tandon) नजर आएंगी।

अक्षय कुमार और रवीना टंडन को जोड़ी किया गया पसंद

अक्षय कुमार और रवीना टंडन के अफेयर के किस्से बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी चर्चित रहे हैं। हालांकि, दोनों का रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया और दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना के साथ शादी और रवीना टंडन ने अनिल थडानी के साथ शादी कर ली। वहीं, अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी को फिल्मों में खूब पसंद किया जाता था और दोनों ने कई बार स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। साल 2004 में फिल्म 'आन: मेन एट वर्क' के बाद अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने एक साथ काम नहीं किया है। अब खबर आ रही है कि दोनों फिर से काम करने जा रहे हैं। 'फिल्मफेयर' की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार और रवीना टंडन फिल्म 'वेलकम 3' में नजर आने वाले हैं। अगर ऐसा होता है तो 19 साल बाद दोनों की जोड़ी फिर फिल्म में नजर आएगी।

फिल्म 'वेलकम 3' की स्टारकास्ट को लेकर आ रहीं ये खबरें

फिल्म 'वेलकम 3' की स्टारकास्ट को लेकर तमाम खबरें सामने आती रहती हैं। फिल्म 'वेलकम 3' की स्टारकास्ट को लेकर कहा जा रहा है कि नाना पाटेकर और अनिल कपूर इस बार नहीं नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म 'वेलकम 3' में इन दोनों स्टार्स की जगह संजय दत्त और अरशद वारसी को लिया गया है। वहीं, ये भी खबर है कि फिल्म में अक्षय कुमार के साथ संजय दत्त और अरशद वारसी के अलावा सुनील शेट्टी और बॉबी देओल भी नजर आने वाले हैं। हालांकि, मेकर्स ने फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/avxWb8N
https://ift.tt/bsp5Dy2

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म