Dream Girl 2 की स्क्रीनिंग में रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा की बहन संग पहुंचीं सुहाना खान, फैंस को पसंद आ रही बॉन्डिंग

Suhana Khan Spotted With Navya Nanda: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान (Suhana Khan) जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' (The Archies) के जरिए एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में सुहाना खान के साथ खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda), वेदांग रैना, मिहिर आहूजा और युवराज मेंडा जैसे स्टारकिड्स भी नजर आएंगे। इस फिल्म में सुहाना खान की जोड़ी अमिताभ बच्चन के नाती और श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा के साथ जमी है। जहां एक तरफ दर्शक सुहाना और अगस्त्य की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री देखने के लिए बेकरार हैं, वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान की लाडली का नाम अगस्त्य के साथ जुड़ रहा है।

मीडिया में चर्चा है कि सुहाना खान (Suhana Khan) अगस्त्य नंदा को डेट कर रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'द आर्चीज' की शूटिंग के दौरान सुहाना और अगस्त्य एक-दूसरे के करीब आए थे। केवल इतना ही नहीं इन दोनों ने फैमिली पार्टी में एक-दूसरे को अपना पार्टनर कहकर इंट्रोड्यूस करवाया था। अब सुहाना खान अगस्त्य नंदा की बहन नव्या के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं।

'ड्रीम गर्ल 2' की स्क्रीनिंग में पहुंचीं सुहाना- नव्या

बता दें कि बीते दिन आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' (Dream Girl 2) की स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें सुहाना खान ने नव्या नंदा के साथ शिरकत की। सुहाना, नव्या नंदा और शनाया कपूर के साथ फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुहाना, नव्या और शनाया के साथ पैपराजी को पोज दे रही हैं। इस वीडियो में जहां सुहाना खान ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप और डेनिम में नजर आ रही हैं तो वहीं नव्या नंदा ने ब्लू शर्ट और ग्रे पैंट पहनी है। वहीं शनाया कपूर ने ग्रे वनपीस के साथ व्हाइट जैकेट पहनी हुई है। ये तीनों ही स्टारकिड्स बेहद ही गॉर्जियस लग रहे हैं। हालांकि वीडियो में देखा जा सकता है कि सुहाना किस तरह रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य की बहन नव्या के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/R2WxPa1
https://ift.tt/IzDmKBY

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म