Rhea Chakraborty की जिंदगी में फिर हुई प्यार की एंट्री, इस बिजनेसमैन पर दिल हारीं एक्ट्रेस!
Rhea Chakraborty Love Life : बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) अक्सर चर्चाएं में रहती हैं। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चकवर्ती काफी ज्यादा सुर्खियों में रही थीं। दरअसल, रिया चकवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब रिया चक्रवर्ती फिर अपनी लव-लाइफ को लेकर खबरों में आ गई हैं। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती की जिंदगी में फिर से प्यार ने दस्तक दी है। बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती बिजनेसमैन निखिल कामत (Nikhil Kamath) को डेट कर रही हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से इस खबर पर कोई बयान नहीं आया है।
रिया चक्रवर्ती और निखिल कामत के डेटिंग की खबरें
मीडिया रिपोर्ट्स में रिया चक्रवर्ती को लेकर दावा किया जा रहा है कि वह बिजनेसमैन निखिल कामत को डेट कर रही हैं। निखिल कामत के बारे में बात करें तो वह निखिल कामत एक बिजनेसमैन हैं और शेयर मार्केट में पैसा इन्वेस्ट कराने वाली कंपनी जेरोधा के को-फाउंडर हैं। फिलहाल, रिया चक्रवर्ती और निखिल कामत के रिश्ते को लेकर जो बातें हो रही हैं उसको लेकर दोनों का रिएक्शन नहीं आया है। गौरतलब है कि निखिल कामत बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को डेट करने से पहले मिस वर्ल्ड रह चुकीं एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर को डेट कर रहे थे। वहीं, खबरों में ये भी बताया गया था कि रिया चक्रवर्ती सेलिब्रिटी मैनेजर बंटी सजदेह को भी डेट कर चुकी हैं। बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह के भाई बंटी सजदेह हैं।
निखिल कामत हैं तलाकशुदा
बताते चलें कि 36 साल निखिल कामत ने साल 2019 में इटली में अमांडा पूर्वांकरा के साथ शादी की थी। हालांकि, उनकी शादी चल नहीं पाई और एक साल के अंदर ही उनका तलाक हो गया था। जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत ने अपने करियर की शुरुआत कॉल सेंटर से की ती। इसके बाद उन्होंने जेरोधा कंपनी की शुरुआत की थी। निखिल कामत ने अपने दिमाग और मेहनत के चलते अपनी कंपनी को बिलियन डॉलर तक पहुंचाया।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/ERWXBU3
https://ift.tt/IkVqJBW
Comments
Post a Comment