Malaika Arora ने 'मुन्नी बदनाम हुई' पर जमकर लगाए ठुमके, ट्रोल्स ने डांस को बताया 'चीप'

Malaika Arora New Dance Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने डांस से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है। मलाइका अरोड़ा के 'छैय्या छैय्या' पर किए गए डांस को लोग आज भी याद करते हैं। इसके अलावा भी मलाइका ने कई गानों पर शानदार डांस किया है। मलाइका अरोड़ा कई दोस्तों की पार्टा में भी डांस करती दिखाई देती हैं। इसी बीच मलाइका अरोड़ा का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अपने बेहतरीन डांस मूव्स दिखा रही हैं। मलाइका अरोड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। मलाइका इस वीडियो में फेमस सॉन्ग 'मुन्नी बदनाम हुई' डांस करती दिखाई दीं।

मलाइका अरोड़ा ने 'मुन्नी बदनाम हुई' पर किया डांस

अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस को लेकर काफी सुर्खियो में रहती हैं। फिटनेस के अलावा मलाइका अरोड़ा के डांस को लेकर भी खूब चर्चा होती हैं। अभी कुछ महीने पहले मलाइका अरोड़ा का एक डांस वीडियो सामने आया था, इसमें एक्ट्रेस बोल्ड ड्रेस पहने किलर डांस करती हुई नजर आ रही थीं। अब इसके बाद मलाइका अरोड़ा का नया डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा सलमान खान की फिल्म 'दबंग' का हिट नंबर 'मुन्नी बदनाम हुई' ठुमके लगाते हुए दिखाई दीं। इस दौरान मलाइका अरोड़ा ने मलाइका स्कर्ट के साथ गोल्डन कलर की ब्रालेट पहने हुई थी। एक्ट्रेस की ड्रेस के साथ-साथ उनका पोनीटेल हेयरस्टाइल भी लोगों का ध्यान खींच रहा था। जानकारी के लिए बता दें कि मलाइका अरोड़ा का ये डांस वीडियो एक इवेंट के दौरान का है। मलाइका अरोड़ा के डांस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, तो वहीं ट्रोल्स ने इस डांस को 'वल्गर', 'चीप' तक बता डला।

यहां देखें मलाइका अरोड़ा का डांस वीडियो

अर्जुन कपूर संग है एक्ट्रेस का अफेयर

मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस का अफेयर बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर संग काफी लंबे समय से है। इन दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं, तो वहीं ट्रोल्स इन दोनों को ऐज गैप को लेकर खूब ट्रोल करते हैं। मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/sihmplv
https://ift.tt/bsp5Dy2

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म