Jawan Trailer: बुर्ज खलीफा पर छाया शाहरुख खान की 'जवान' का ट्रेलर, फैंस को फिल्म की रिलीज का इंतजार

Jawan Trailer At Burj Khalifa : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म 'जवान' (Jawan) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 'जवान' का 31 अगस्त को ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर में शाहरुख खान के अंदाज को देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए हैं। वहीं, शाहरुख खान ने दो दिन पहले ट्वीट करके बताया था कि उनकी फिल्म 'जवान' का ट्रेलर दुबई में बुर्ज खलीफा पर लॉन्च किया जाएगा। शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का ट्रेलर गुरुवार की रात में दुबई के बुर्ज खलीफा पर छा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शाहरुख खान के फैन क्लब ने शेयर किया वीडियो

शाहरुख खान के फैन क्लब ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाहरुख खान की आने वाली फिल्म' जवान' का ट्रेलर दुबई की बुर्ज खलीफा पर दिखाया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद शाहरुख खान के फैंस फिल्म 'जवान' को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस वीडियो के आने के बाद फैंस जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। बताते चलें कि साल 2023 की शाहरुख खान की ये दूसरी फिल्म हैं। इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' जनवरी, 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी।

फिल्म 'जवान' में दीपिका पादुकोण का कैमियो

एटली कुमार के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'जवान' 7 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म शाहरुख खान और एटली कुमार पहली बार काम कर रहे हैं। फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, योगी बाबू, रिद्धि डोगरा और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे। वहीं, फिल्म में दीपिका पादुकोण कैमियो करती नजर आएंगी। शाहरुख खान की ये पहली पैन इंडिया फिल्म है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/gdhUZxm
https://ift.tt/P9OgVti

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म