Karan Johar ने रिलीज से पहले देखा Jawan का ट्रेलर? फिल्ममेकर की पोस्ट देख Shah Rukh Khan के फैंस एक्साइटेड

Karan Johar Social Media Post : शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने साल 2023 की शुरुआत में अपनी फिल्म 'पठान' से धमाका किया था। फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए। शाहरुख खान की इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इंडिया में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा और वर्ल्डवाइड 1000 रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। अब फैंस अपने पसंदीदा स्टार शाहरुख खान की फिल्म आने वाली फिल्म 'जवान' (Jawan) का इंतजार कर रहे हैं। 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म का प्रीव्यू और गाने रिलीज होने के बाद से फैंस फिल्म देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। इसी बीच फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के उत्साह को दोगुना कर दिया है। आइए जानते हैं कि करण जौहर ने क्या पोस्ट किया और फैंस इसे शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से जोड़कर क्यों देख रहे हैं।

करण जौहर के पोस्ट ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसके बाद से शाहरुख खान के फैंस फिल्म 'जवान' को लेकर जमकर कयासबाजी कर रहे हैं। दरअसल, करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लिखा है, 'मैंने अभी सदी का सबसे बड़ा ट्रेलर देखा। अगर आपको पता है तो आपको पता है।' करण जौहर की इस पोस्ट के बाद शाहरुख खान के फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्होंने फिल्म 'जवान' का ट्रेलर देखा है और ये जल्द ही रिलीज हो सकता है। हालांकि, मेकर्स या शाहरुख खान की तरफ से फिल्म जवान के ट्रेलर को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

 

शाहरुख खान की पहली पैन इंडिया फिल्म

एटली कुमार के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'जवान' 7 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म शाहरुख खान और एटली कुमार पहली बार काम कर रहे हैं। फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, योगी बाबू, रिद्धि डोगरा और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे। वहीं, फिल्म में दीपिका पादुकोण कैमियो करती नजर आएंगी। शाहरुख खान की ये पहली पैन इंडिया फिल्म है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/dwcp8QT
https://ift.tt/c986i4w

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म