Jawan Trailer: इस दिन रिलीज होगा शाहरुख खान की जवान का ट्रेलर, खुश हुए फैंस
Jawan Trailer Release Date: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और नयनतारा (Nayanthara) की फिल्म 'जवान' (Jawan) जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। यह फिल्म 7 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर उतरेगी। फिल्म में शाहरुख खान दमदार एक्शन दिखाते नजर आएंगे। हालांकि एटली कुमार के निर्देशन में बनी 'जवान' का ट्रेलर अभी तक रिलीज नहीं हुआ है। ऐसे में अब फैंस का इंतजार भी जवाब देने लग गया है। हालांकि इसी बीच 'जवान' को लेकर मेकर्स की तरफ से एक गुड न्यूज सामने आई है। मेकर्स ने 'जवान' के ट्रेलर की रिलीज डेट का खुलासा किया है।
इस दिन रिलीज होगा 'जवान' (Jawan) का ट्रेलर
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), नयनतारा (Nayanthara) और सान्या मल्होत्रा की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है। दरअसल इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज से 7 दिन पहले 31 अगस्त को रिलीज होगा। ऐसे में 'जवान' के ट्रेलर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है।
शुरू हो चुकी है 'जवान' की एडवांस बुकिंग
बता दें कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जवान' (Jawan) की एडवांस बुकिंग भी काफी धड़ल्ले से हो रही है। हालांकि फिल्म की एडवांस बुकिंग अमेरिका, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, सऊदी अबर और जर्मनी जैसे देशों में ही शुरू हुई है। अभी तक भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई हैं। लेकिन विदेश में भी इस फिल्म के टिकट जबरदस्त तरीके से बिक रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिका में एडवांस बुकिंग से फिल्म ने 2 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। बता दें कि अमेरिका में फिल्म की बुकिंग पिछले 20 दिनों से चल रही थी।
'जवान' (Jawan) की स्टारकास्ट
एटली कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'जवान' (Jawan) में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और नयनतारा (Nayanthara) के साथ साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और रिद्धि डोगरा जैसे सितारे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी कैमियो रोल में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण शाहरुख खान की मां का किरदार निभाती नजर आएंगी। शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को लेकर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट करके जरूर बताइये।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/muogJq6
https://ift.tt/TlsOmQv
Comments
Post a Comment