Tejas Teaser: अयोध्या के मंदिर पर आतंकी हमला रोकने निकलीं Kangana Ranaut, 'तेजस' का नया टीजर आउट
Kangana Ranaut Film Tejas New Teaser : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी अगली फिल्म 'तेजस' (Tejas) को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म 'तेजस' आने वाले शुक्रवार यानी 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कंगना रनौत की इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं और इसी बीच उन्होंने इसका नया टीजर रिलीज कर दिया गया है। कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' का नया टीजर लोगों का ध्यान खींच रहा है क्योंकि इसमें अयोध्या के एक बड़े मंदिर का जिक्र किया गया है। इसके साथ ही फिल्म के टीजर में कंगना रनौत का धमाकेदार अंदाज देखने को मिल रहा है। आइए देखते हैं कि कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' के नए टीजर में क्या-क्या है।
कंगना रनौत ने शेयर किया 'तेजस' का नया टीजर
कंगना रनौत ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेजस' का नया टीजर शेयर किया है। फिल्म तेजस के इस टीजर में आप देख सकते हैं कि कंगना रनौत को पता चलता है कि अयोध्या के एक बड़े मंदिर में आतंकी हमला होने वाला है। अब मंदिर में होने वाली पूजा और श्रद्धालुओं के बीच इस आतंकी साजिश को फेल करने की जिम्मेदारी कंगना रनौत के कंधों पर होती है। कंगना रनौत इस चुनौती को स्वीकार करती हैं और निकल पड़ती हैं। फिल्म 'तेजस' के टीजर में आयोध्या के बड़े मंदिर का जिक्र किया गया है। हालांकि कहीं भी राम मंदिर का नाम नहीं लिया गया है। कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' का नया टीजर देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्में
कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' को सर्वेश मारवाह ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है। कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' को लेकर बताया जा रहा है कि ये भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म है। कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत फिल्म 'तेजस' के अलावा फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी। पिछली बार फिल्म 'चंद्रमुखी 2' में नजर आई थीं। इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। अब कंगना रनौत को अपनी फिल्म 'तेजस' और फिल्म 'इमरजेंसी' से काफी उम्मीदें हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/oH0fLeP
https://ift.tt/sULbfkA
Comments
Post a Comment