'इंडिया में दो चीजें बिकती हैं शाहरुख और सेक्स', Raj Kundra ने 'यूटी 69' के ट्रेलर लॉन्च पर दिया बयान

Raj Kundra Video : बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की जिंदगी पर बनी फिल्म 'यूटी 69' का ट्रेलर (UT 69 Trailer) 18 अक्टूबर यानी बुधवार को रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में राज कुंद्रा खुद एक्टिंग करते नजर आएंगे। राज कुंद्रा ये फिल्म 3 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। राज कुंद्रा ने फिल्म 'यूटी 69' के ट्रेलर आउट होने के मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपनी जिंदगी से जुड़ी हुई कई बातें भी बताई हैं। इसके साथ ही राज कुंद्रा ने कई सवालों के जवाब दिए हैं। राज कुंद्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें वह बता रहे हैं कि भारत और बॉलीवुड में सबसे ज्यादा क्या बिकता है। आइए जानते हैं कि राज कुंद्रा ने क्या कहा है।

राज कुंद्रा का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

सेलिब्रिटी फोटोग्राफ विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से राज कुंद्रा का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि राज कुंद्रा कहते नजर आए, 'अपना देश इंजॉय करता है। कहते हैं ना इंडिया और बॉलीवुड दो चीजें बिकती हैं शाहरुख और सेक्स।' राज कुंद्रा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राज कुंद्रा के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'आपकी बात से पूरी सहमत हूं।' एक यूजर ने लिखा है, 'वो कहते हैं ना बदनाम हुए तो क्या हुए नाम तो हुआ।' एक यूजर ने लिखा है, 'इतना सच कौन बोलता है भाई।' एक यूजर ने लिखा है, 'सलमान खान और आमिर खान नहीं चलता है क्या?'

राज कुंद्रा साल 2021 में गए थे जेल

बताते चलें कि राज कुंद्रा की फिल्म 'यूटी 69' उनके जेल में बिताए गए समय पर बनी है। इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि किस तरह से राज कुंद्रा जेल में स्ट्रगल किया है। गौरतलब है कि साल 2021 में मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस दौरान सामने आया था कि कुछ मॉडल और स्ट्रगलिंग एक्ट्रेसेस से जबरदस्ती पोर्न फिल्मों में काम कराया गया था।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/T2UnE8u
https://ift.tt/ZwGs6Bp

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म