Sonam Kapoor को सताई अनिल कपूर की चिंता, सोशल मीडिया पर वायरल हो गई पोस्ट

Anil Kapoor deletes Instagram posts: बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर (Anil Kapoor) 66 बरस के हो चुके हैं। फिल्म स्टार अनिल कपूर ने हाल ही में एक बेहद चौंकाने वाला फैसला किया है। फिल्म स्टार अनिल कपूर ने अचानक फैंस को हैरान करते हुए अपने इंस्टाग्राम से सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। जिसके बाद लोग हैरान हो गए। अनिल कपूर के इंस्टाग्राम को देख उनकी बेटी सोनम कपूर (Sonam Kapoor) कोे भी होश उड़ गए। जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर तुरंत रिएक्ट किया। सोनम कपूर ने इंस्टास्टोरी पर अनिल कपूर की पोस्ट शेयर कर लिखा, 'डैड?' अनिल कपूर की ये तस्वीर फैंस को हैरान कर गई। सोनम कपूर की ये इंस्टास्टोरी आप यहां देख सकते हैं।

'मिस्टर इंडिया 2' को लेकर लगे कयास

अनिल कपूर की इंस्टाग्राम से सारे पोस्ट गायब होने के बाद जहां कई लोगों को एक्टर को लेकर चिंता बन गई। तो कई लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया है। इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने अनिल कपूर की इंस्टाग्राम पोस्ट्स को डिलीट करने पर इसे 'मिस्टर इंडिया 2' से जोड़ लिया है। फैंस का मानना है कि एक्टर जरुर अपनी अगली मूवी 'मिस्टर इंडिया 2' का ऐलान करने वाले हैं। जिसका इशारा फिल्म स्टार ने कुछ ऐसे दिया है। जिसके बाद फिल्म स्टार अनिल कपूर के फैंस का उत्साह सांतवे आसमान पर है। बता दें कि फिल्म स्टार अनिल कपूर 66 बरस के हो चुके हैं। आज तक वो अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं।

इन फिल्मों में बिजी हैं अनिल कपूर

जिन्हें जानकारी नहीं हैं उन्हें बता दें कि फिल्म स्टार अनिल कपूर जल्दी ही अपनी अगली मूवी एनिमल में नजर आएंगे। इस मूवी में एक्टर रणबीर कपूर के क्रूर पिता के रोल में दिखेंगे। इसके अलावा उनके हाथ ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर मूवी फाइटर भी हैं। जिसमें वो एयरफॉर्स ऑफिसर के रोल में दिखने वाले हैं। बीती दफा अनिल कपूर थैंक्यू फॉर कमिंग और जुग जुग जियो जैसी मूवीज में नजर आए थे। इन दोनों ही फिल्मों में एक्टर ने कॉमेडी रोल प्ले किया था। जिसमें दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया। फिलहाल क्या आप अनिल कपूर की मूवी 'मिस्टर इंडिया 2' को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बता सकते हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/0iIsXDc
https://ift.tt/Gp6LHKo

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म