Malaika Arora ने Arjun Kapoor के साथ 'होंठ रसीले' गाने पर किया जबरदस्त डांस, एक्सप्रेशंस देख फैंस ने लिए मजे
Malaika Arora And Arjun Kapoor Dance Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आज अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्रिटीज ने भी मलाइका को बधाई दी। बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने खास अंदाज में मलाइका अरोड़ा को विश किया। अब मलाइका के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया है।
इस वीडियो में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने मैरून और ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी है तो वहीं अर्जुन कपूर ब्लैक कलर के शॉर्ट आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) 'होंठ रसीले' गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस कर रहे हैं। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के एक्सप्रेशंस लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
देखें वीडियो
देखें वीडियो
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "यह तब ऐसे रहेंगे, जब तक शादी नहीं करेंगे।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "यह दोनों बहुत क्यूट हैं।" एक और यूजर ने लिखा, "मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के एक्सप्रेशंस काफी क्यूट लग रहे हैं।" मलाइका और अर्जुन के इस वीडियो पर एक दूसरे यूजर ने लिखा, "उम्र मिले ना मिले लेकिन वाइब जरूर मिलनी चाहिए।" बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं। लेकिन बाद में अर्जुन और मलाइका ने इन खबरों को खारिज कर दिया था। गौरतलब है कि साल 2019 में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। यह दोनों अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक-दूसरे पर प्यार बरसाते भी नजर आ जाते हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/AeGkcvM
https://ift.tt/otRuxdw
Comments
Post a Comment