Shahid Kapoor ने दशहरा पर अनाउंस की नई फिल्म Deva, इस डेट को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Shahid Kapoor New Movie : बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। शाहिद कपूर ने इस साल यानी 2023 की शुरुआत में ओटीटी पर भी डेब्यू किया और लोगों को बीच छा गए। शाहिद कपूर की पहली वेब सीरीज 'फर्जी' में उनकी एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया और इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिलहाल, शाहिद कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि उनके खाते में एक और फिल्म आ गई है। दरअसल, दशहरा के मौके पर शाहिद कपूर की अगली फिल्म 'देवा' (Deva) का अनाउंसमेंट हुआ है और फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। फिल्म 'देवा' से शाहिद कपूर के लुक को फैंस पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।

शाहिद कपूर ने दिखाया फिल्म 'देवा' से अपना फर्स्ट लुक

शाहिद कपूर ने दशहरा के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी अगली फिल्म 'देवा' का अनाउंसमेंट किया है। शाहिद कपूर की ये फिल्म अगले साल 2024 में 11 अक्टूबर को दशहरे पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहिद कपूर ने फिल्म 'देवा' से अपना फर्स्ट लुक भी शेयर किया है। शाहिद कपूर एंग्री यंगमैन के अंदाज में नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में गन दिखाई दे रही है। शाहिद कपूर का ये अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'देवा' में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े काम करते नजर आएंगी। फैंस को इस फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद उत्साहित हो गए हैं और इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने लगे।

शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्में

शाहिद कपूर की पाइपलाइन में फिल्म 'देवा' के अलावा एक और फिल्म है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कृति सेनॉन नजर आने वाली हैं। अमित जोशी और अराधना शाह के डायरेक्शन में बनने वाली ये फिल्म 9 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहिद कपूर और कृति सेनॉन की फिल्म के पोस्टर से इस बात का अंदाज लगाया जा सकता है कि ये रोमांटिक फिल्म है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/y0b26jm
https://ift.tt/ziG4oyf

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म