Malaika Arora के 50वें बर्थडे पर Arjun Kapoor ने लिखा पोस्ट, रोमांटिक फोटो शेयर कर गर्लफ्रेंड से किया ये वादा

Arjun Kapoor Wished Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आज अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी उन्हें भर-भरकर बधाइयां दे रहे हैं। लेकिन अपनी फिटनेस से सबको हैरान करने वाली मलाइका अरोड़ा को बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने बेहद ही खास अंदाज में विश किया है। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने मलाइका अरोड़ा संग एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अर्जुन कपूर गर्लफ्रेंड को गले लगाए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में जहां मलाइका व्हाइट कलर के आउटफिट में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं अर्जुन कपूर ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं।

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के लिए लिखी दिल की बात

इस रोमांटिक तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के लिए अपने दिल की बात लिखी है। अर्जुन कपूर ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे बेबी, यह फोटो हमारे लिए है। आपकी स्माइल, वो खुशी और रोशनी। मैं हर परिस्थिति में आपका साथ दूंगा।" अर्जुन कपूर के इस रोमांटिक पोस्ट पर गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने रिएक्ट किया है।

अर्जुन कपूर का पोस्ट

देखें वीडियो

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के लिए इस खास पोस्ट पर यूं तो फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं। लेकिन गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने कमेंट कर अर्जुन (Arjun Kapoor) संग अपने प्यार का इजहार किया है। मलाइका अरोड़ा ने लिखा, "लव यू।"

बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर ने भी खास अंदाज में किया मलाइका अरोड़ा को बर्थडे विश

बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर ने मलाइका अरोड़ा को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तीन फोटोज शेयर की हैं। पहली फोटो में मलाइका अपनी हील को कान पर फोन की तरह लगाकर बात कर रही हैं। दूसरी फोटो में मलाइका और करीना मस्ती कर रही हैं और तीसरी तस्वीर में मलाइका ने करीना को हग कर रखा है। इस फोटो को शेयर कर उन्होंने लिखा, "यह तीनों तस्वीरों एक-दूसरे के लिए हमारे प्यार का सिंबल है और हां जूतों के लिए हमारा प्यार। लव यू मल्ला।"



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/cGSnUKB
https://ift.tt/yEPwWgb

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म