Tiger 3: Salman Khan के लिए धमाकेदार गाना बनाएंगे Badshah, मुंह ताकते रह गए Honey Singh

Tiger 3 Update: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी में सलमान के साथ कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) भी लीड रोल में हैं। टाइगर 3 को लेकर हर रोज कुछ न कुछ नया अपडेट आ रहा है। इस बीच सलमान की मोस्ट अवेटेड मूवी को लेकर एक खास रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि टाइगर 3 में बादशाह (Badshah) म्यूजिक का तड़का लगाने वाले हैं।

सलमान खान ने मिलाया बादशाह से हाथ

E times की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान ने बादशाह से हाथ मिलाया है। बताया जा रहा है कि बादशाह, सलमान के लिए धमाकेदार गाना बना रहे हैं। टाइगर 3 का ये गाना रिलीज से कुछ दिन पहले आउट होगा। बता दें कि बादशाह, इससे पहले भी सलमान खान के साथ काम कर चुके हैं। बादशाह ने फिल्म सुल्तान के गाने 'बेबी को बेस पसंद है' में रैप किया था। बता दें कि इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से ही हलचल बढ़ गई है। हनी सिंह के फैंस को जोर का झटका लगा है। मालूम हो कि हनी सिंह और बादशाह के फैंस आए दिन सोशल मीडिया पर भिड़ते नजर आते हैं।

जवान और गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ेगी टाइगर 3

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। यह फिल्म 12 नवंबर 2023 को रिलीज होने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें सलमान की ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। कहा जा रहा है कि टाइगर 3, शाहरुख खान की जवान और सनी देओल की गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ देगी। इस विषय में आपका क्या कहना है हमें कमेंट करके जरूर बताएं। बताते चलें कि सलमान खान इन दिनों रियलिटी शो बिग बॉस 17 में नजर आ रहे हैं। हाल ही में इस शो की शुरुआत हुई है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/4qsWz0Y
https://ift.tt/x4Y5HwF

Comments