Kangana Ranaut ने लाल किला मैदान में किया 'रावण दहन', जय श्री राम के नारों से गूंज उठी दिल्ली

Kangana Ranaut Ravan Dahan: पूरे देश में 24 अक्टूबर को बड़े ही धूमधाम से दशहरा का त्योहार सेलिब्रेट किया गया। इस दौरान देश के कोने- कोने में रावण के पुतलों को जलाया गया। रावण दहन का सौभाग्य बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को भी मिला। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दिल्ली के लाल किला ग्राउंड में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया। बता दें कि कंगना रनौत ऐसा करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बन गई हैं और भारत के इतिहास में करीब 50 सालों के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी महिला ने रावण का दहन किया हो।

कंगना रनौत के साथ ये नेता थे मौजूद

बता दें कि कंगना रनौत के 'रावण दहन' को लेकर लोगों में जबरदस्त एक्साइटमेंट थी। भारी संख्या में लाल किला मैदान में लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई। इस दौरान लाल किला मैदान में रामलीला कमेटी की ओर से 140 बाउंसरों को तैनात किया गया था। रावण दहन के दौरान एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ कई दिग्गज नेता भी मौजूद थे। कंगना रनौत और दिल्ली मंत्रीमंडल को मेटी के प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार ने राम नामी पटका और गदा भी भेंट की।

कंगना रनौत ने किया रावण दहन

देखें वीडियो

कब रिलीज होगी कंगना रनौत की 'तेजस'

बताते चलें की एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेजस' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में कंगना रनौत पहली महिला फाइटर पायलट तेजस गिल का किरदार निभा रही हैं। फिल्म को सर्वेश मेवाड़ा ने निर्देशित किया है। रॉनी स्क्रूवाला के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'तेजस' में एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ ही अंशुल चौहान, वरुण मित्रा, आशीष विद्यार्थी और विशाक नायर लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 27 अक्टूबर को यानी 2 दिन बाद बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए कंगना रनौत एक बार फिर से दमदार एक्शन करती नजर आएंगी। यही कारण है कि 'तेजस' को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। कंगना रनौत के इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/LaO1FRf
https://ift.tt/mrFiR4n

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म