'अब मैं तुम्हें जाने नहीं दूंगा...', फैन से नाराज हुए Arijit Singh ने इसलिए कही ये बात

Arijit Singh Video : पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने अपनी बेहतरीन गायकी से लोगों का दिल जीता है। अरिजीत सिंह इन दिनों अपने नए गाने 'लेके प्रभु का नाम' को लेकर चर्चा में बने हुए। अरिजीत सिंह ने ये गाना सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' के लिए गाया है। ये पहला मौका है जब अरिजीत सिंह ने सलमान खान के लिए कोई गाना गया है। इसी बीच अरिजीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसको लेकर बातें हो रही हैं। दरअसल, अरिजीत सिंह के एक फैन ने सेल्फी के लिए उनका पीछा किया तो उन्होंने उसे डांट दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

अरिजीत सिंह ने फैन को लगाई डांट

अरिजीत सिंह काफी शालीन किस्म के शख्स हैं और उन्हें गुस्सा होते नहीं देखा जाता है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में उन्हें नाराज होते देखा जा सकता है। दरअसल, अरिजीत सिंह के फैन ने सेल्फी लेने के लिए उनके पीछा किया। इस पर अरिजीत सिंह अपने फैन से नाराज दिखे। अरिजीत सिंह वीडियो में बांग्ला भाषा में उसे समझा रहे हैं। गाड़ी में बैठे अरिजीत सिंह ने कहा, 'कितनी बार हॉर्न बजाया है? कितने साल के हो?' फैन ने जवाब दिया, '22 साल।' अरिजीत सिंह ने कहा, 'इसका मतलब अडल्ट हो। तुमको पता है कि कितनी बार हॉर्न बजाया?' फैन ने जवाब दिया, '8-9 बार।' अरिजीत सिंह ने कहा, 'इस सब चीजों से कितनी दिक्कत होती है। तुमने ये सब बस इसलिए किया ताकि मेरे साथ फोटो खिंचवा सको। चलो पहले फोटो ही खींच लते हैं, बाकी सबको यहीं रोक दें ताकि तुम सेल्फी ले सको। अब मैं तुम्हें बिना सेल्फी लिए जाने नहीं दूंगा, चलो पहले फोटो ही खींच लेते हैं।'

When Arijit lost his cool! (Can someone translate what he’s saying?)
byu/Per-Volar-Sunata inBollyBlindsNGossip

अरिजीत सिंह का सलमान खान संग हुआ पैचअप

बताते चलें कि सलमान खान के लिए पहली बार अरिजीत सिंह ने गाना गाया है। दरअसल, साल 2014 में सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच मतभेद हो गए थे। अब दोनों के बीच पैचअप हो गया तो अरिजीत सिंह ने सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' का पहला गाना 'लेके प्रभु का नाम' को अपनी आवाज दी है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/FMm6ezZ
https://ift.tt/SDbWXIl

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म