Singham 3: Ranveer Singh ने फिल्म से दिखाया अपना 'सिंबा' लुक, फैंस बोले- 'स्वागत है मेरे शेर'

Ranveer Singh Look In Singham 3 : बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म 'सिंघम' का तीसरा पार्ट यानी 'सिंघम 3' (Singham 3) इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। मेकर्स एक-एक करके फिल्म के स्टार्स के लुक को रिवील कर रहे हैं। अब फिल्म 'सिंघम 3' में सिंबा बनकर नजर आने वाले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का लुक सामने आया है। रणवीर सिंह ने फिल्म से अपने लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके बाद रणवीर सिंह के फैंस इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। आइए देखते हैं कि इस फिल्म 'सिंघम 3' में रणवीर सिंह का किस अंदाज में नजर आने वाले हैं।

रणवीर सिंह ने शेयर किया पोस्टर

रणवीर सिंह ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म 'सिंघम 3' से अपने किरदार सिंबा के लुक को दिखाया है। रणवीर सिंह ने जो पोस्टर शेयर किया है उसमें आप देख सकते हैं कि वह पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं और उनमें काफी जोश दिखाई दे रहा है। रणवीर सिंह ने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'सबसे नटखट, सबसे निराला। आला रे आला सिंबा आला।' फिल्म 'सिंघम 3' से रणवीर सिंह का लुक देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं और जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'स्वागत है मेरे शेर।' एक फैन ने लिखा है, 'सिंबा से मिलने का इंतजार नहीं कर सकता।'

फिल्म 'सिंघम 3' में नजर आएंगे ये स्टार्स

रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'सिंघम 3' में अजय देवगन के अलावा करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे। वहीं, फिल्म में सिंबा यानी रणवीर सिंह और सूर्यवंशी यानी अक्षय कुमार कैमियो रोल में नजर आएंगे। फिल्म 'सिंघम 3' से रणबीर कपूर से पहले दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ का लुक सामने आ चुका है। वहीं, रोहित शेट्टी ने फिल्म 'सिंघम 3' के शूटिंग सेट से तस्वीरें शेयर कर फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। बताते चलें कि फिल्म 'सिंघम 3' साल 2024 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' से टक्कर होने वाली है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/HYqMaku
https://ift.tt/Bo32xJD

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म