70 की उम्र में जेल जाएंगे Dalip Tahil, ड्रंक ड्राइविंग मामले में मिली 2 महीने की कैद

Dalip Tahil Sentenced To 2 Months Jail: बॉलीवुड एक्टर दलीप ताहिल (Dalip Tahil) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर हर कोई शॉक्ड रह गया है। दरअसल दलीप ताहिल को साल 2018 में ड्रंक एंड ड्राइव केस में 2 महीने की जेल हुई है। 70 वर्षीय दलीप ताहिल को अब 2 महीने की सजा काटनी पड़ेगी। इस खबर के सामने आने के बाद दलीप ताहिल के फैंस को बड़ा झटका लगा है। मुंबई की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पांच साल पुराने ड्रंक एंड ड्राइव मामले की सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है। बता दें कि साल 2018 में दलीप ताहिल (Dalip Tahil News) ने शराब के नशे में गाड़ी चलाते समय मुंबई के खार इलाके में एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी थी। इस घटना में एक महिला घायल हो गई थी। पिछले पांच सालों से यह मामला कोर्ट में चल रहा था।

ये था पूरा मामला

साल 2018 में एक्टर दलीप ताहिल (Dalip Tahil) के खिलाफ ड्रंक ड्राइविंग के एक मामले में कुछ लोगों ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। पीड़ितों के अनुसार दलीप ताहिल ने नशे में गाड़ी चलाते हुए एक ऑटो को टक्कर मार दी थी, जिसमें सवार एक महिला और पुरुष घायल हो गए थे। लाइव मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार एक्टर दलीप ताहिल ने घटनास्थल से भागने की कोशिश भी की थी, लेकिन एक्टर को गणपति विसर्जन की प्रक्रिया के दौरान लगे ट्रॉफिक जाम के कारण पुलिस ने पकड़ लिया था। पीड़ितों ने एक्टर पर उनसे हाथापाई करने का आरोप भी लागाया था। इस घटना के बाद दलीप ताहिल को मुंबई के खार इलाके की पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था, लेकिन बाद में एक्टर को जमानत पर छोड़ दिया गया था।

देखें वीडियो

 

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर दलीप ताहिल बॉलीवुड का एक जाना- माना नाम हैं। एक्टर ने लगभग 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। एक्टर दलीप ताहिल ने संजय कपूर की फिल्म 'राजा', शाहरुख खान की फिल्म 'बाजीगर', 'कयामत से कयामत तक', 'भाग मिल्खा भाग', रॉक ऑन, रा.वन, मिशन मंगल, हम हैं राही प्यार के और कहो ना प्यार है जैसी फिल्मों में काम किया है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/Y1X7zQa
https://ift.tt/VATD7vr

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म