Priyanka Chopra मुंबई के लिए हुईं रवाना, MAMI की ओपनिंग नाइट होस्ट करेंगी एक्ट्रेस

Priyanka Chopra India Visit: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग से सबका दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद ही लॉस एंजेलिस में रहती हैं। लेकिन खास मौके पर एक्ट्रेस इंडिया आना एकदम नहीं भूलती है। अभी हाल ही में खबरें आई थी प्रियंका चोपड़ा एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी में आएंगी, लेकिन ऐसा किसी कारण हो नहीं पाया। इसके बाद अब फिर प्रियंका चोपड़ा के इंडिया आने की खबर सामने आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक स्टोरी शेयर की है। जिसके बाद ये चर्चा तेज हो गई है।

जल्द मुंबई आएंगी प्रियंका चोपड़ा

निक जोनस की पत्नी और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कुछ महीनों पहले अपनी बेटी मालती मैरी के साथ इंडिया आई थी। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती मैरी की कई तस्वीरें भी वायरल हुई थी। इसके बाद अब प्रियंका चोपड़ा फिर इंडिया आने वाली है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में एक्ट्रेस के साथ में इंडियन पासपोर्ट और फ्लाइट बोर्डिंग हाथ में लिए हुए नजर आ रही हैं। इस स्टोरी के साथ एक्ट्रेस ने मुंबई लिखकर के साथ-साथ एक प्यारा का इमोजी भी बनाया है। खबरों के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा इंडिया MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल के लिए आ रही है। एक्ट्रेस इस इवेंट की शुरुआती रात को होस्ट करने वाली है। आपको बताते चले की ये इवेंट नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में रखा गया है। प्रियंका चोपड़ा की इंडिया आने की खबर से फैंस काफी खुश दिखाई दीं।

क्या मालती मैरी आएंगी साथ ?

प्रियंका चोपड़ा के लास्ट टाइम जब इंडिया आई थी तब उनके साथ बेटी मालती मैरी भी नजर आई धीं। लेकिन इस बार मालती मैरी उनके साथ आने वाली है या नहीं, इसको लेकर अभी तक कोई खबर सामने नहीं आई है। प्रियंका चोपड़ा के साथ-साथ मालती मैरी का भी फैंस इंतजार कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा के इंडिया आने की खबर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/78RPYVp
https://ift.tt/BSMqIrn

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म