The Lady Killer Trailer OUT: मिस्ट्री-थ्रिल से भरा हुआ है 'द लेडी किलर' का ट्रेलर, रोमांटिक अंदाज में दिखे अर्जुन-भूमि

The Lady Killer Trailer Release: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की अपकमिंग फिल्म 'द लेडी किलर' (The Lady Killer) काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म से जुड़े अभी तक कई अपड़ेट्स सामने आ चुके हैं। इन सब के बीच फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के इस ट्रेलर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर का एक नया अंदाज देखने को मिल रहा है। फिल्म के ट्रेलर में आपको मिस्ट्री और थ्रिल भरपुर दिखने वाला है। तो चलिए जानते हैं फिल्म का ट्रेलर कैसा है।

कैसा है 'द लेडी किलर' का ट्रेलर

अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर फिल्म 'द लेडी किलर' के 2 मिनट और 22 सेकेंड के ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में अर्जुन कपूर नशे की हालत में दिखाई दिए। तो वहीं ट्रेलर में भूमि पेडनेकर का नया अंदाज देखने को मिला है। ट्रेलर में भूमि पेडनेकर और अर्जुन कपूर के कई रोमांटिक सीन्स भी देखने को मिले। इसके अलावा में आपको मिस्ट्री और थ्रिल का फुल डोज देखने को मिलने वाला है। ट्रेलर आने के बाद सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग ट्रेलर को देखने के बाद अर्जुन कपूर की तारीफ करते हुए दिखाई दिए। अर्जुन कपूर की एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आ रही है। तो चलिए अब बिना देर किए देखते है अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'द लेडी किलर' का ट्रेलर

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर

कब रिलीज होगी फिल्म

अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की लीड रोल वाली फिल्म 'द लेडी किलर' के ट्रेलर को देखने के बाद अब फैंस को रिलीज डेट का इंतजार है। फिल्म 3 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। अब देखना होगा फिल्म बड़े पर्दे पर क्या धमाल मचा पाती है। फिल्म 'द लेडी किलर' को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/hoxKq6y
https://ift.tt/6FB2GRU

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म