ओरी ने Suhana Khan समेत इन स्टारकिड्स संग पार्टी में जमाया रंग, वीडियो देख लोग बोले- 'सारे नशे में लग रहे'
Orhan Awatramani Party With Starkids: ओरहान अवात्रामणि (Orhan Awatramani) आज बी-टाउन का जाना-माना चेहरा बन गए हैं। ओरहान के केवल बॉलीवुड सेलेब्स ही नहीं बल्कि ईशा अंबानी से लेकर विदेशी स्टार्स भी काफी अच्छे दोस्त हैं। फिल्म इंडस्ट्री के स्टारकिड्स तो ओरी के बेस्ट फ्रेंड्स हैं। कुछ दिनों पहले बी-टाउन में स्टारकिड्स की एक शानदार पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमें खुशी कपूर (Khushi Kapoor), सारा अली खान (Sara Ali Khan), सुहाना खान (Suhana Khan), अरहान खान,सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar), भूमि पेडनेकर और राशा थडानी समेत कई सेलेब्स पहुंचे थे। ओरहान ने पार्टी की कई तस्वीरें साझी की थीं, जिसमें वह कभी सारा अली खान तो कभी सुहाना खान के साथ पोज देते नजर आ रहे थे। अब हाल ही में उन्होंने पार्टी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बॉलीवुड सितारों के बच्चे जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टारकिड्स जमकर मस्ती कर रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'नाच ऑल नाइट' गाना बज रहा है, जिस पर ओरी (Orhan Awatramani) लिपसिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पार्टी की पूरी झलक दिखाई गई है। इस वीडियो में देखा सारा अली खान (Sara Ali Khan), सारा तेंदुलकर, खुशी कपूर, अरहान खान, वीर पहाड़िया और सुहाना खान समेत स्टारकिड्स खूब डांस और मस्ती कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए ओरी ने कैप्शन में लिखा, "सामान्य, असामान्य और जाहिर तौर पर कैजुअल सस्पेक्ट्स।"
ओरहान अवात्रामणि ने शेयर किया वीडियो
देखें वीडियो
ओरहान अवात्रामणि (Orhan Awatramani) के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ओरी के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, "भाई करता क्या है, ये तो बता प्लीज।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "लाइफ हो तो ओरी जैसी वरना डॉन तो ऑलिवर भी है।" एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "पिछले जन्म में क्या किया है तो इस जन्म में स्वर्ग की परी लोग इतना चिपकती हैं।"
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/ZRQ3tXL
https://ift.tt/d0YOS7X
Comments
Post a Comment