Animal की रिलीज के बाद ही अगली फिल्म चुनेंगे Ranbir Kapoor, ये है वजह
Ranbir Kapoor Next Film Decision : बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' (Animal) को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म के टीजर और गाने को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर का गैंगस्टर वाला अंदाज देखने के लिए फैंस बेसब्र हो रहे हैं। इसी बीच रणबीर कपूर के द्वारा अगली फिल्म चुनने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं कि रणबीर कपूर का अगली फिल्म चुनने को लेकर क्या कदम होने वाला है।
जानें कब अगली फिल्म का फैसला लेंगे रणबीर कपूर
एक सोर्स ने खुलासा किया, 'रणबीर कपूर को अपनी आने वाली फिल्म एनिमल से काफी उम्मीद कि ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने वाली और कई रिकॉर्ड तोड़ देगी। फिल्म एनिमल को मिलने वाले रिस्पॉन्स के बाद ही रणबीर कपूर अगली फिल्म को चुनने का फैसला करेंगे। रणबीर कपूर ने अपनी फिल्मों में एक्टिंग का दिलों जीता है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्मों उतनी सफल नहीं रही हैं। फिलहाल, रणबीर कपूर अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर काफी आश्वास्त हैं कि ये सफल रहने वाली है।' सोर्स ने आगे बताया, 'रणबीर कपूर फिल्म एनिमल को देखकर बहुत आश्वास्त हैं और उन्हें फिल्म के डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी पर पूरा भरोसा है लेकिन वह अभी सिर्फ रिएक्शन देखने और उसके बाद अपने कदम का फैसला करने का इंतजार कर रहे हैं।'
रणबीर कपूर की पाइपलाइन में हैं ये फिल्में
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' की बात करें तो इसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आएंगे। ये फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली हैं। रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के अगले दो पार्ट 'ब्रह्मास्त्र 2' और 'ब्रह्मास्त्र 3' है। इसके अलावा रणबीर कपूर नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'रामायण' में भी नजर आएंगे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/tF2i8K3
https://ift.tt/km2ZYPM
Comments
Post a Comment