Singham Again में होगी अजय देवगन की धांसू एंट्री, ट्रक और गाड़ियों की जोरदार टक्कर के बीच दिखेगा दमदार अंदाज

Singham Again Set Photos: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपने कॉप यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अजय देवगन (Ajay Devgn), रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर यह फिल्म अगले साल 24 अगस्त को रिलीज होगी। हाल ही में 'सिंघम अगेन' से रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ का लुक रिवील हुआ, जिसमें ये तीनों स्टार्स पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे थे। इन स्टार्स के लुक सामने आने के बाद 'सिंघम अगेन' (Singham Again) को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है। लेकिन अब इसी बीच 'सिंघम अगेन' के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें एक वैन और गाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है।

'सिंघम अगेन' की शूटिंग के दौरान की इन तस्वीरों को रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'वर्क इन प्रोग्रेस।' रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह अजय देवगन की एंट्री का सीन है। रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपने ट्विटर हैंडल से दो तस्वीरें शेयर की हैं, पहली फोटो में एक वैन और गाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है तो वहीं दूसरी तस्वीर में डायरेक्टर रोहित शेट्टी हाथ से वैन को रोकते हुए नजर आ रहे हैं। 'सिंघम अगेन' की इन तस्वीरों पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

पढ़ें ट्वीट

देखें वीडियो

'सिंघम अगेन' के फोटोज पर लोगों के कमेंट्स

'सिंघम अगेन' (Singham Again) के सेट की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "यह अजय देवगन की एंट्री का सीन होगा।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "देखने से तो लग रहा है कि यह फिल्म का क्लाइमैक्स सीन होने वाला है।" बता दें कि रोहित शेट्टी अब एक कॉप यूनिवर्स क्रिएट कर रहे हैं, जिसमें कई स्टार्स एक-साथ दुश्मनों की बैंड बजाते नजर आएंगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/zUVR1Qd
https://ift.tt/cZLFhuY

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म