Singham 3 से Tiger Shroff का धांसू लुक आउट, फिल्म में एक्टर को मिला ये रोल

Tiger Shroff In Singham 3 : बॉलीवुड इंडस्ट्री मच-अवेटेड फिल्मों में से एक 'सिंघम 3' (Singham 3) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के पहले और दूसरे पार्ट को लोगों ने खूब प्यार दिया था। अजय देवगन स्टारर फिल्म 'सिंघम 3' को लेकर इस समय नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म से दीपिका पादुकोण का पहला पोस्टर सामने आया था। अब अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम 3' में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की एंट्री हो गई है। टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ ही टाइगर श्रॉफ ने खुलासा किया है कि फिल्म 'सिंघम 3' में उनका किरदार क्या होगा।

टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया फिल्म 'सिंघम 3' से अपना पोस्टर

बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सिंघम 3' जब से अनाउंस हुई तब से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अब फिल्म 'सिंघम 3' को लेकर नया अपडेट सामने आया जिसे जानकार फैंस झूम उठेंगे। दरअसल, फिल्म में एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ की एंट्री हो गई है। टाइगर श्रॉफ ने फिल्म 'सिंघम 3' कास्ट किए जाने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है। टाइगर श्रॉफ ने फिल्म से अपने लुक की झलक दिखाते हुए लिखा है, 'ड्यूटी पर एसीपी सत्या रिपोर्टिंग सिंघम सर।' टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'सिंघम 3' में एंट्री से उनके फैंस काफी खुश हैं और उनकी पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/jeUsogQ
https://ift.tt/3a5LwsZ

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म