Dunki के टीजर रिलीज की तैयारी पूरी, Shah Rukh Khan के फैंस को इस खास दिन पर मिलेगा गिफ्ट
Dunki Teaser Release Date Out: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने साल 2023 में अपनी दो फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। 'पठान (Pathaan)' और 'जवान (Jawan)' दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। इन दोनों फिल्मों के बाद अब किंग खान 'डंकी (Dunki)' से बॉक्स ऑफिस हिलाने वाले हैं। शाहरुख खान की इस फिल्म से जुड़े अभी तक कई पोस्टर वायरल हो चुके हैं। जिसमें अलग-अलग रिलीज डेट के बारे में बताया गया था। अब इन सब के बीच फिल्म 'डंकी' के टीजर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म 'डंकी' का टीजर इस दिन रिलीज होने वाला है।
शाहरुख खान के बर्थडे पर आएगा 'डंकी' का टीजर
शाहरुख खान और तापसी पन्नू की लीड रोल वाली फिल्म 'डंकी' रिलीज से पहले काफी चर्चा में है। 'डंकी' को लेकर अभी हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म के अभी तक कई पोस्टर्स भी सामने आ चुके हैं। अब फिल्म के टीजर को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान के बर्थडे पर यानी 2 नवंबर को फिल्म 'डंकी' का टीजर रिलीज होने वाला है। मेकर्स ने इसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। राजकुमार हिरानी ने इस फिल्म के इस टीजर को धमाकेदार तरीके के ऑनलाइन रिलीज करने वाले हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि शाहरुख खान और तापसी पन्नू की वाली फिल्म 'डंकी' को U सर्टिफिकेट मिला है। इसको लेकर ट्विटर पर भी खूब चर्चा हो रही है।
2 nov कुर्सी पेटी बांध लिजिए धमाका होने वाला है Dunki teaser aa raha है#DunkiTeaser pic.twitter.com/k6nhkJc7Ug
— Mohd Amir (@mohdamir070) October 30, 2023
#DunkiTeaser on 2nd Nov. Doubled the celebration...??? pic.twitter.com/OKCvlCruWj
— Ahmed Khan?? (@SmartyKhan1993) October 30, 2023
इस फिल्म से होगी 'डंकी' की टक्कर
शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' की प्रभास (Prabhas) की फिल्म 'सालार' (Salaar) से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने फिल्म 'डंकी' को 21 दिसंबर को रिलीज करने का फैसला किया है। आपको बता दें किन प्रभास की 'सालार' 22 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। शाहरुख खान और तापसी की फिल्म 'डंकी' को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताए्ं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/li2jHyn
https://ift.tt/9BnrzOy
Comments
Post a Comment