Tiger 3 Song: अरिजीत सिंह ने सलमान खान के लिए गाया पहला गाना 'लेके प्रभु का नाम', भाईजान ने भुलाई 10 साल पुरानी दुश्मनी

Leke Prabhu Ka Naam First Look: सलमान खान (Salman Khan) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें सलमान का एक्शन और इमरान हाशमी का खतरनाक लुक दर्शकों को काफी पसंद आया। अब फैंस बड़ी ही बेसब्री से 'टाइगर 3' का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सलमान ने फिल्म के पहले गाने 'लेके प्रभु का नाम' (Leke Prabhu Ka Naam) का पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में सलमान और कटरीना रोमांस करते नजर आ रहे हैं। 'टाइगर 3' के पहले गाने को लेकर सलमान खान ने कैप्शन भी जबरदस्त लिखा है।

सलमान खान ने 'लेके प्रभु का नाम' (Leke Prabhu Ka Naam) का पोस्टर जारी करते हुए लिखा, "पहले गाने की पहली झलक, लेके प्रभु का नाम। ओह हां, ये है अरिजीत सिंह का पहला गाना मेरे लिए।" इसके साथ ही सलमान खान ने गाने की रिलीज डेट भी शेयर की। उन्होंने बताया कि 'लेके प्रभु का नाम' गाना 23 अक्टूबर को रिलीज होगा। सलमान खान के इस पोस्ट पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। क्योंकि सलमान खान और अरिजीत सिंह ने अपनी 10 साल पुरानी दुश्मनी को भुलाकर 'टाइगर 3' (Tiger 3) के लिए साथ काम किया है।

सलमान खान (Salman Khan) ने शेयर किया पोस्टर

देखें वीडियो

भाईजान ने अरिजीत सिंह संग भुलाई 10 साल पुरानी दुश्मनी

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (Entertainment News) की खबरों के अनुसार सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच साल 2014 में विवाद शुरू हुआ था। साल 2014 में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान अरिजीति सिंह स्टेज पर अवॉर्ड लेने जाते हैं तो होस्ट सलमान खान कहते हैं, तुम विनर हो। इस पर अरिजीति सिंह कहते हैं, 'आप लोगों ने सुला दिया।' केवल इतनी-सी बात भाईजान को बहुत बुरी लग थी। इसके बाद अरिजीत सिंह के गानों को सलमान खान की फिल्म 'भाईजान', 'किक' और 'सुल्तान' से हटा दिए गए थे। साल 2016 में अरिजीत सिंह ने सलमान खान से माफी मांगते हुए फिल्म 'सुल्तान' में अपने गाने के वर्जन को रखने की रिक्वेस्ट की थी, लेकिन इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ था। इस बात का खुलासा खुद अरिजीत ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में किया था।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/zgjNVP6
https://ift.tt/coULK98

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म