Chandrachur Singh ने Salman Khan को बताया झूठा, इस बात को लेकर भाईजान पर भड़के एक्टर

Chandrachur Singh Comment On Salman Khan : बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली। इसी बीच 90 के दशक के मशहूर एक्टर चंद्रचूड़ सिंह (Chandrachur Singh) ने सलमान खान को झूठा बता दिया है। चंद्रचूड़ सिंह काफी समय से लाइमलाइट में नहीं हैं लेकिन उनके इस कमेंट ने एक बार फिर उन्हें चर्चा में ला दिया है। आइए जानते हैं चंद्रचूड़ सिंह ने सलमान खान को झूठा क्यों बोला है। आखिर दोनों एक्टर्स का पूरा मामला क्या है।

'कॉफी विद करण' का पुराना वीडियो वायरल

करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' का एक पुराना वीडियो कुछ समय से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस वीडियो में करण जौहर ने सलमान खान से कहा, 'फिल्म कुछ कुछ होता है में सेकेंड लीड रोल के लिए उन्होंने कई स्टार्स को अप्रोच किया था। उन्होंने अमन के रोल के लिए सैफ अली खान और चंद्रचूड़ सिंह को भी ऑफर दिया लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।' करण जौहर ने सलमान खान से आगे कहा, 'मुझे याद है कि जब मैं पहली बार आपको अपनी फिल्म सुनाने के लिए मिला था। सैफ अली खान और चंद्रचूड़ सिंह ने फिल्म रिजेक्ट कर दी थी। तब आपने मुझे कहा था कि ये रोल कोई नहीं करेगा। मुझसे आकर मिलो।'

सलमान खान ने कहा चंद्रचूड़ सिंह के पास नही था काम

करण जौहर की इस बात पर सलमान खान कहते हैं, 'फिल्म में शाहरुख खान को लेना आपके लिए मुश्किल नहीं था लेकिन अमन के रोल के में किसी को कास्ट करना काफी मुश्किल था। उस टाइम सैफ अली कुछ कर नहीं रहे थे और चंद्रचूड़ के पास काम नहीं था लेकिन फिर भी उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दी थी। मैंने ये फिल्म क्योंकि मुझे आपमें टैलेंट दिखा। मुझे आपमें एक जीनियस दिखा लेकिन उसके बाद आपने कभी मेरे साथ काम नहीं किया।'

चंद्रचूड़ सिंह ने सलमान खान के लिए किया कमेंट

करण जौहर और सलमान खान के इस वीडियो पर चंद्रचूड़ सिंह ने सलमान खान को झूठा बताया है। चंद्रचूड़ सिंह का कमेंट 'झूठ सलमान का' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चंद्रचूड़ सिंह के कमेंट पर एक यूजर ने लिखा है,' झूठ क्या है? क्या आपको अप्रोच नहीं किया गया था?' इस पर चंद्रचूड़ सिंह ने कहा, 'मेरे पास दाग द फायर, क्या कहना, सिलसिला है प्यार का जैसी फिल्में थीं। मैंने खुद ये फैसला किया था।'



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/D5coM7Y
https://ift.tt/HmXkV8f

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म