'रामायण' के 'राम' Arun Govil को शूटिंग में लगी चोट, फिल्म में 'सीता' Deepika Chikalia संग कर रहे काम
Arun Govil Injured : टीवी के पॉपुलर पौराणिक शो 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए एक्टर अरुण गोविल (Arun Govil) चोटिल हो गए हैं। दरअसल, अरुण गोविल अपनी आने वाली फिल्म 'नोटिस' (Notice) की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म के आखिरी शेड्यूल के दौरान सेट पर घायल हो गए हैं। अरुण गोविल ने अपनी दर्द की परवाह ना करते हुए अपने हिस्से की शूटिंग को पूरा किया ताकि शेड्यूल में कोई गड़बड़ी ना हो। अरुण गोविल के साथ फिल्म 'नोटिस' में दीपिका चिखलिया भी नजर आने वाली हैं। बताते चलें कि 'रामायण' में दीपिका चिखलिया ने माता सीता का रोल किया था।
फिल्म के एक सीन में अरुण गोविल को जीप से लगी टक्कर
एंटरटेनमेंट (Entertainment News) इंडस्ट्री के बड़े एक्टर अरुण गोविल आदित्य प्रताप रघुवंशी की फिल्म नोटिस में काम कर रहे हैं। इस फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग के दौरान अरुण गोविल घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि चित्रकूट में शूटिंग सेट पर अरुण गोविल घायल हो गए हैं। आदित्य प्रताप रघुवंशी ने बताया है कि फिल्म के एक सीन के दौरान अरुण गोविल को पुलिस हिरासत में लेने वाली है और इसी दौरान पुलिस जीप के रिवर्स लेते समय उनकी कोहनी में काफी तेज चोट लगी। अरुण गोविल पुलिस जीप के पास खड़े थे और उनको टक्कर लग गई। अरुण गोविल के चोट लगने से सेट पर मौजूद पूरा क्रू घबरा गया। हालांकि, अरुण गोविल ने दर्द की परवाह ना करते हुए टीम को शूटिंग जारी रखने के लिए कहा।
अरुण गोविल की मेकर्स ने की तारीफ
फिल्ममेकर आदित्य प्रताप रघुवंशी ने फिल्म की शूटिंग के दौरान अरुण गोविल के व्यवहार के बारे में बात करते हुए कहा कि वह बहुत ही मिलनसार और दयालु व्यक्ति हैं। अरुण गोविल की फिल्म 'नोटिस' का डायरेक्शन प्रदीप गुप्ता कर रहे हैं। ये फिल्म समाज में रहने वाले लोगों को मैसेज देती नजर आएगी। अरुण गोविल की फिल्म 'नोटिस' 2024 की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में एक बार फिर अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को साथ देखने का मौका मिलेगा। गौरतलब है कि रामानंद सागर की 'रामायण' में अरुण गोविल ने भगवान राम का और दीपिका चिखलिया ने माता सीता का रोल किया था। इस पौराणिक शो को लोगों ने खूब पसंद किया था।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/8cROmhe
https://ift.tt/GZOV1SD
Comments
Post a Comment