तुर्की-सीरिया भूकंप पीड़ितों का दुख देख टूटा प्रियंका चोपड़ा का दिल, वीडियो शेयर कर मदद के लिए लोगों से की अपील

Priyanka Chopra Video: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। हाल ही में तुर्की और सीरिया में आए भूकंप ने हर किसी को कंपाकर रख दिया। दोनों ही देशों में हजारों लोगों की जान चली गई हैं। भारत समते कई देश लगातार तुर्की और सीरिया की मदद कर रहे है। इस मुद्दे पर अब वर्ल्ड आइकन बन चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस हादसे पर दुख जाहिर किया है।

 

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। यह क्लिप तुर्की और सीरिया के रेस्क्यू ऑपरेशन का है। वीडियो में टीम एक बच्चे को मलबे से निकलाती हुई नजर आ रही है। इस क्लिप को देखने के बाद लोग भावुक हो गए हैं। प्रियंका ने इस वीडियो को साझा करते हुए एक नोट भी लिखा है, एक हफ्ते बाद विनाशकारी भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया के लोगों के लिए दर्द और पीड़ा जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है, जिसके कारण कुछ ऐसे ही उम्मीद भरे पल आए, जहां एक 3 महीने के बच्चे को मलबे से निकाला गया। ऐसे बहुत से लोग हैं जो अभी भी फंसे हुए हैं, प्रतीक्षा कर रहे हैं और बचने की उम्मीद कर रहे हैं, उनके परिवार वाले किसी चमत्कार की प्रार्थना कर रहे हैं। यह दिल तोड़ने वाला है।

यहां देखें वीडियो:

बॉलीवुड के इन सितारों ने भी जताया दुख

प्रियंका ने दुख जाहिर करते हुए आगे लिखा, कुदरत का प्रकोप किसी को नहीं छोड़ता है लेकिन हम सब मदद कर सकते हैं। मुझे आशा है कि आप जिस तरह से कर सकते हैं, मदद करेंगे। मेरे हाइलाइट्स में जमीनी स्तर पर काम कर रहे संगठनों की डिटेल्स है। बताते चलें कि बॉलीवुड के कई सितारों ने इस तबाही के बाद दुख जाहिर किया है। इस लिस्ट में आलिया भट्ट से लेकर करीना कपूर खान तक का नाम शामिल है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/BXG0Hlo
https://ift.tt/w1vf7FO

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म