सबा आजाद ने ऋतिक रोशन को लिप किस कर किया विदा, एयरपोर्ट से दोनों का वीडियो वायरल

Hrithik Roshan And Saba Azad Video : बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सिंगर सबा आजाद (Saba Azad) के डेटिंग की खबरें अक्सर आती रहती हैं लेकिन इन दोनों ने अपने रिश्ते पर कभी कोई बात नहीं की है। हालांकि, ऋतिक रोशन और सबा आजाद अक्सर एक साथ नजर आते हैं और सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे पर प्यार लुटाते रहते हैं। इसी बीच ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक साथ फिर नजर आए हैं और दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बार ये वीडियो काफी खास है क्योंकि दोनों एक-दूसरे को लिप किस करते नजर आए।

ऋतिक रोशन और सबा आजाद ने एक-दूसरे पर लुटाया प्यार

ऋतिक रोशन और सबा आजाद का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। ऋतिक रोशन और सबा आजाद कार में आते हैं और ऋतिक रोशन कार से उतरने से पहले सबा आजाद को लिप किस करते हैं। इसके बाद ऋतिक रोशन अपने स्टाफ के साथ एयरपोर्ट के अंदर चले जाते हैं। इस तरह से लगता है कि सबा आजाद उन्हें एयरपोर्ट पर छोड़ने आई थीं।

ऋतिक रोशन और सबा आजाद का वीडियो

ऋतिक रोशन और सबा आजाद की शादी की खबरें

गौरतलब है कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद के रिलेशनशिप की खबरों के साथ ही कई बार इन दोनों की शादी की खबरें भी आती रहती हैं। बताते चलें कि ऋतिक रोशन ने सुजैन खान के साथ शादी की थी और दोनों का तलाक हो चुका है। इन दोनों के दो बेटे रिहान और रिदान हैं और दोनों मिलकर उनकी परवरिश कर रहे हैं। वहीं, सुजैन खान के अर्सलान गोनी के साथ अफेयर की बातें होती रहती हैं। सुजैन खान और अर्सलान गोनी भी आए दिन एक साथ नजर आते हैं और एक-दूसरे पर प्यार लुटाते रहते हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/Bvo08kW
https://ift.tt/SB14E2V

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म