Javed Akhtar ने पाकिस्तान में दिए गए 26/11 हमलों के बयान पर किया रिएक्ट, बोले- 'वह भी थे सहमत'

Javed Akhtar On 26/11 Mumbai Attacks: फिल्म इंडस्ट्री के फेमस गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) अपने बेबाक बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में जावेद अख्तर पाकिस्तान में फैज फैस्टिवल में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने मुंबई में हुए 26/11 हमलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने बयान में कहा, "हमने नुसरत फतेह अली खान और मेंहदी हसन के लिए हिंदुस्तान में बड़े-बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया है। आपके देश में कभी भी लता मंगेशकर का कोई प्रोग्राम नहीं किया गया। हमें एक-दूसरे पर इल्जाम नहीं लगाने चाहिए क्योंकि इससे कुछ हासिल नहीं होगा। माहौल तनावपूर्ण है, उसे ठीक करना चाहिए। हम मुंबई के लोग हैं और हमने अपने शहर पर हमला होते देखा है। हमलावर नॉर्वे या इजिप्ट से नहीं आए थे। वो लोग आपके मुल्क में अभी भी घूम रहे हैं। अगर यह शिकायत हिन्दुस्तानी के दिल में हो, तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए।"

जावेद अख्तर (Javed Akhtar) के इस बयान को ना सिर्फ भारत में सराहा जा रहा है बल्कि पाकिस्तानियों ने भी गीतकार के इस बेबाक बयान की तारीफ की। अब हाल ही में जावेद अख्तर ने एनडीटीवी से बातचीत की और इस दौरान उन्होंने अपने बयान को लेकर चर्चा की। जावेद ने अपने इंटरव्यू में बताया कि पाकिस्तान में उनके बयान को लोगों ने सराहा है और पाकिस्तानियों ने उनके लिए तालियां बजाई थीं।

जावेद अख्तर (Javed Akhtar) का बयान

जावेद अख्तर ने कहा, "ऐसे बहुत से लोग हैं जो भारत की प्रशंसा करते हैं और हमारे साथ संबंधों को अच्छाह बनाना चाहते हैं। हम उन लाखों लोगों से कैसे जुड़ सकते हैं जो भारत से जुड़ना चाहते हैं।" केवल इतना ही नहीं जावेद अख्तर ने यह भी बताया कि पाकिस्तानी लोग भी उनकी बातों से इत्तेफाक रखते हैं।

कंगना रनौत ने भी की थी जावेद अख्तर की तारीफ

जावेद अख्तर के पाकिस्तान में दिए गए इस बयान पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी रिएक्ट किया था। कंगना ने जावेद अख्तर की जमकर तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था,"जब मैं जावेद साहब की कविता सुनती हूं तो लगता था ये कैसे मां सरस्वती जी की इन पर कृपा है। लेकिन देखो तो सच्चाई होती है इंसान में तभी तो खुदाई होती है उनके साथ में। जय हिंद जावेद अख्तर साहब... घर में घुस के मारा... हाहा।"

 



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/Aw4roeR
https://ift.tt/yvzJAn0

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म