Sidharth-Kiara New Home: सिद्धार्थ-कियारा ने शादी के बाद लिया नया आशियाना, कपल के घर का वीडियो वायरल!

Sidharth Malhotra-Kiara Advani New Home : बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने हाल ही में शादी की थी। इस कपल ने अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में राजस्थान में जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए थे। इसके बाद से सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी लगातार चर्चा में बने हुए हैं और उनसे जुड़ी कोई ना कोई अपडेट सामने आ रही है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपने लिए नया घर खरीदा है। आइए जानते हैं कि इन न्यूली मैरिड कपल के नए घर को लेकर पूरी जानकारी क्या है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का नया घर

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सोसाइटी की बिल्डिंग नजर आ रही है। इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि इस बिल्डिंग में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपने लिए नया घर खरीदा है। वहीं, वीडियो में एक शख्स बता रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने ये घर एक हफ्ते पहले खरीदा है। इस कपल के नए घर वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का रिलेशनशिप

बताते चलें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, इस कपल ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी कोई बात नहीं की थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी को शादी की थी। इस कपल ने अपनी शादी के बाद अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी वेडिंग पिक्चर्स को शेयर किया था। इसके साथ दोनों ने लिखा था, 'अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है। हम अपनी आगे की जर्नी के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं।'



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/4mvhXV5
https://ift.tt/7sh1nNa

Comments