Pankaj Tripathi ने 'आजमगढ़' के मेकर्स को भेजा नोटिस! पोस्टर को लेकर करेंगे कानूनी कार्रवाई

Pankaj Tripathi On Azamgarh Film: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'आजमगढ़ (Azamgarh)' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। कमलेश के मिश्रा द्वारा निर्शेदित यह फिचर फिल्म आतंकवाद से जुड़ी सत्य घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी कैमियो किरदार में नजर आएंगे। हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले ही पंकज त्रिपाठी 'आजमगढ़' के मेकर्स से नाराज हो गए हैं और रिपोर्ट्स की मानें तो अब एक्टर मेकर्स के खिलाफ लीगल एक्शन लेने वाले हैं। बता दें कि फिल्म 'आजमगढ़' में पंकज त्रिपाठी एक मौलवी का किरदार निभा रहे हैं, जो युवाओं को आतंकवाद के अंधेरे में धकेलता है।

रिपोर्ट्स की मानें तो 'आजमगढ़ (Azamgarh Film)' का प्रमोशन पंकज त्रिपाठी के नाम पर किया जा रहा है, जिसको लेकर एक्टर मेकर्स से काफी नाराज हैं। अब पंकज त्रिपाठी 'आजमगढ़' के मेकर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना चाहते हैं। हाल ही में पंकज ने फिल्म के मेकर्स को नोटिस भेजकर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। बता दें कि पंकज त्रिपाठी ने 'आजमगढ़' की शूटिंग पांच साल पहले की थी, हालांकि उस वक्त यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई थी। पंकज त्रिपाठी को इस बात की जानकारी नहीं थी कि मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट तय कर ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो 'आजमगढ़' के पोस्टर वायरल होने के बाद पंकज त्रिपाठी को इस बात की जानकारी मिली थी।

रिपोर्ट्स में यह भी बताया कि पंकज त्रिपाठी इस तरह की चीप पब्लिसिटी हासिल नहीं करना चाहते हैं इसलिए वह मेकर्स से बात करेंगे की 'आजमगढ़' के प्रमोशन के लिए उनके नाम का इस्तेमाल नहीं किया जाए। अगर मेकर्स इस बात पर राजी नहीं होते हैं तो वह उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

वर्क फ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी जल्द ही अक्षय कुमार और यामी गौतम के साथ फिल्म 'ओह माय गॉड 2' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसके अलावा वह 'फुकरे 3' और 'मेट्रो इन दिनों' में भी लीड रोल निभाते नजर आएंगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/ASjpRNv
https://ift.tt/yEBlWCk

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म