Selfiee Advance Bookings: अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म लेगी सुस्त ओपनिंग !!

Selfiee Advance Bookings: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) स्टारर फिल्म सेल्फी (Selfiee) आज सिनेमाघर पहुंच चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों में ज्यादा बज नहीं हैं। इस वजह से फिल्म थियेटर्स पर कैसा प्रदर्शन करेगी। इसे लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स के बीच काफी हलचल है। फिल्म की एडवांस बुकिंग के ताजा आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। जो खास उत्साहवर्धक नहीं हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग मेकर्स ने थोड़ा देर से ही शुरू की थी। रिलीज के वक्त तक फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए महज 8,200 टिकट्स की ही सेल की है। ये आंकड़े अक्षय कुमार स्टारर फिल्म के हिसाब से काफी कम माने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस हिसाब से फिल्म एडवांस बुकिंग के जरिए 4-5 करोड़ रुपये की रेंज में ओपनिंग लेगी। हालांकि माना जा रहा है कि क्योंकि ये फिल्म फैमिली एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसलिए इस फिल्म की स्पॉट बुकिंग ज्यादा अहम होगी। साथ ही अगर फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है तो फिल्म आराम से थियेटर्स पर रफ्तार पकड़ सकेगी।

सेल्फी ने अब तक बुक किए कुल इतने टिकट्स

ड्राइविंग लाइसेंस की हिंदी रीमेक है सेल्फी

जिन्हें जानकारी नहीं हैं उन्हें बता दें कि अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को मलयालम में लीड स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ बनाया गया था। फिल्म ने मलयालम थियेटर्स में काफी धमाल मचाया था। हालांकि ये इतिहास हिंदी बॉक्स ऑफिस पर दोहरा पाएगा या नहीं, ये देखने वाली बात होगी। इस फिल्म को हिंदी में निर्देशक राज मेहता ने बनाया है। जो अक्षय कुमार के साथ गुड न्यूज और वरुण धवन-अनिल कपूर स्टारर फिल्म जुग जुग जियो जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं। जाहिर है इस वजह से राज मेहता की इस फिल्म से ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी उम्मीदें हैं।

इतनी स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है अक्षय कुमार की सेल्फी

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी को मेकर्स ने देशभर में 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया है। क्योंकि फिल्म ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज नहीं हुई है। इसलिए बहुत जरुरी है कि फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिले और फिल्म को स्पॉट बुकिंग के जरिए अच्छा रिस्पॉन्स मिले। तो क्या आप अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/o0b2XPi
https://ift.tt/FQfmhlP

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म