Sidharth-Kiara ने अमेजन प्राइम को बेचे अपनी शादी के ओटीटी राइट्स? सामने आया सच

Sidharth Malhotra And Kiara Advani Wedding Reception: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) आखिरकार एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। सिद्धार्थ और कियारा ने 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचाई थी। इस शादी में कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। शाहिद कपूर, मीरा राजपूत से लेकर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और जूही चावला ने भी इस शादी में शिरकत की थी। शादी के बाद मलाइका और कियारा ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके फैंस को जानकारी दी थी। 8 जनवरी को फिर सिद्धार्थ और कियारा ने जैसलमेर एयरपोर्ट पर पैपराजी को पोज दिए थ।

9 फरवरी को दिल्ली में हुआ रिसेप्शन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की रिसेप्शन पार्टी 9 फरवरी को दिल्ली में हुई थी। फैंस इस रिसेप्शन पार्टी से सिद्धार्थ और कियारा की तस्वीरों का बेहद ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि यह शेरशाह कपल पैपराजी को पोज देने के लिए बाहर नहीं आया। फैंस में इस सोच में पड़ गए कि आखिर क्यों सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने पैपराजी को पोज क्यों नहीं दिए

सिद्धार्थ-कियारा ने ओटीटी पर बेचे अपनी शादी के राइट्स?

जूम की एक रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी रिसेप्शन पार्टी में पैपराजी को इसलिए पोज नहीं दिए क्योंकि उन्होंने अपनी शादी के राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियोज को बेच दिए हैं। इस रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि दिल्ली में हुई इस रिसेप्शन पार्टी में सिद्धार्थ और कियारा ने पीछे के गेट से एंट्री ली थी।

बता दें कि अमेजन प्राइम वीडियो ने शादी के बाद शेरशाह कपल की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, "फोर्ट्स बहुत ही खूबसूरत होते हैं, हम केवल यह कह रहे हैं।" अमेजन द्वारा किए गए इस पोस्ट से लोग यह आशंका जता रहे हैं कि सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी शादी के राइट्स इस डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को बेच दिए हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/9hQfxtV
https://ift.tt/73bqBWC

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म