Malaika-Arjun ने वैलेंटाइन डे के मौके पर एक दूसरे पर लुटाया प्यार, तस्वीरें देख लोगों ने कहा- सो ब्यूटीफुल
Malaika Arora-Arjun Kapoor Valentine Day: वैलेंटाइन डे के मौके पर बॉलीवुड स्टार्स अपने पार्टनर के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं। कोई अपनी दिल की बात लिख रहा है, तो कोई अपनी प्यारी सी कपल फोटो शेयर कर रहा है। इसी बीच बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले लवर्स मलाइका आरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वैलेंटाइन डे के मौके पर एक खास पोस्ट शेयर की हैं। इन दोनों की पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका दोनों ने अपनी बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की हैं। तो चलिए देखते है इन दोनों ने वैलेंटाइन डे के मौके के पर अपने प्यार को लेकर क्या लिखा है।
मलाइका-अर्जुन ने वैलेंटाइन डे पर शेयर की तस्वीर
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली लव स्टोरी में से एक है। ये दोनों अक्सर अपने अफेयर की वजह से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बने रहते है। कई मौके पर साथ में नजर भी आते है। ये दोनों लोगों के बीच भी एक दूसरे पर प्यार बरसाने से नहीं चुकते है। इसी बीच वैलेंटाइन डे के मौके पर दोनों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर की है। जहां मलाइका ने अपनी इस्टा स्टोरी पर दोनों की अर्जुन संग तस्वीर शेयर कर लिखा है 'माई फॉरएवर वैलेंटाइन', तो वहीं अर्जुन कपूर ने अपनी और मलाइका की अनदेखी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ दिल वाला इमोजी शेयर किया है।
फैंस ने जमकर की तारीफ
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की वैलेंटाइन डे पर शेयर की गई इन पोस्ट की फैंस सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। अर्जुन कपूर की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, सो ब्यूटीफुल। इसके अलावा कई यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है। अर्जुन कपूर की इस पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/5gdKPTV
https://ift.tt/w1vf7FO
Comments
Post a Comment