AskSRK: शाहरुख ने गौरी को वैलेंटाइन डे पर दिया था ये पहला गिफ्ट, 'पठान' एक्टर ने 34 साल बाद किया खुलासा

Shah Rukh Khan AskSRK Session : 'पठान' एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने बीते दो महीने में अपने फैंस के साथ कई बार बात की है। शाहरुख खान ने एक बार फिर अपने फैंस से बात की है। अब वैलेंटाइन डे पर उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर पर #asksrk सेशन रखा और फैंस के सवालों के जवाब दिया है। इस दौरान शाहरुख खान ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) को वैलेंटाइन डे पर पहला गिफ्ट क्या दिया था। इसके अलावा शाहरुख खान ने अपने फैंस की तमाम जिज्ञासाओं को शांत किया है। आइए जानते हैं कि शाहरुख खान के #asksrk सेशन के दौरान फैंस की किन-किन सवालों के जवाब दिए हैं।

शाहरुख खान ने फैंस के लिए रखा #asksrk सेशन

शाहरुख खान ने वैलेंटाइन डे पर अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, 'बहुत दिन हो गए... हम कहां से कहां आ गए... मुझे लगता है कि खुद को अपडेट करने के लिए थोडी देर के लिए #asksrk करना चाहिए। प्लीज मजेदार प्रश्न कीजिएगा... आइए शुरू करते हैं।' इसके बाद फैंस ने शाहरुख खान से तमाम सवाल किए जिनके उन्होंने बारी-बारी जवाब दिए हैं। यहां पर देखें शाहरुख खान और उनके फैंस के बीच बातचीत...

एक फैन ने पूछा, 'कैसे हो शाहरुख खान।' 'शाहरुख खान ने जवाब दिया, जिंदा हूं।'

एक फैन ने पूछा, 'खाना खाया सर।' शाहरुख खान ने रिप्लाई किया, 'नहीं, अब खुद ही पेट भरा भरा सा लगता है।'

एक फैन ने सवाल किया, 'आपने वैलेंटाइन डे पर गौरी मैम को पहला गिफ्ट क्या दिया था।' शाहरुख खान ने कहा, 'अगर मुझे ठीक से याद है तो 34 साल हो गए हैं, मुझे लगता है पिंक कलर के प्लास्टिक का इयररिंग्स का जोड़ा।'

एक फैन ने पूछा, 'पठान में तो हम सबने कुर्सी की पेटी बांध ली थी। अभी जवान में क्या बैंडेज बांधना पडेगा।' शाहरुख खान ने कहा, 'नहीं नहीं खोलना पड़ेगा... दिल। दिल खोल के देखना।'

एक फैन ने पूछा, 'सर अगर इस बार रिप्लाई नहीं मिला तो आपको फैन पार्ट 2 बनाने की जरूरत पड़ जाएगी।' शाहरुख खान ने जवाब दिया, 'मैं वैसे भी फैन 2 नहीं बनाऊंगा। करले जो करना है... हाहा।'

एक फैन ने सवाल किया, 'वैलेंटाइन डे पर डीडीएलजे या पठान? जल्दी रिप्लाई दीजिए मैटिनी शो जाना है।' शाहरुख खान ने कहा, 'वैलेंटाइन डे को पठान डे होना चाहिए।'

शाहरुख खान की फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' इन दिनों सिनेमाघरों लगी है। 25 जनवरी, 2023 को रिलीज हुई फिल्म 'पठान' ने अब तक 475 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। शाहरुख खान इस फिल्म के अलावा अब फिल्म 'जवान' और फिल्म 'डंकी' में काम करते नजर आएंगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/plb0K8I
https://ift.tt/w1vf7FO

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म