Kangana Ranaut ने 'लव' को लेकर लिखी दिल की बात, वैलेंटाइन डे पर वायरल हुई एक्ट्रेस की पोस्ट

Kangana Ranaut Post on Love: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों की वजह से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। कभी वो किसी फिल्म को लेकर अपनी राय रखती है, तो कभी किसी स्टार्स से सोशल मीडिया पर बहस करती दिखाई देती है। अभी कुछ दिनों पहले कंगना रनौत और उर्फी जावेद के बीच सोशल मीडिया पर काफी लंबी बहस हुई थी। इसी बीच कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस पोस्ट में कंगना रनौत प्यार को लेकर बोली हुई नजर आ रही हैं।

कंगना ने वैलेंटाइन डे पर शेयर की पोस्ट

वैलेंटाइन डे के मौके पर बॉलीवुड स्टार्स इंस्टाग्राम हैंडल से इस दिन को लेकर खास बातें लिख रहे है। इसी बीच कंगना रनौत की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही छा गई है। कंगना रनौत ने इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस पोस्ट में कंगना रनौत ने लव को लेकर काफी कुछ लिखा है। कंगना रनौत सदगुरु की पोस्ट को शेयर करते हुए अपनी दिल की बात को लिखा है। कंगना रनौत की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'अगर आप गिरने के आनंद को नहीं जानते हैं तो आप कभी भी उठ नहीं पाएंगे।' तो चलिए अब बिना देर किए देखते है कंगना रनौत की ये पोस्ट।

यहां देखें कंगना रनौत की पोस्ट

इस फिल्म में नजर आएंगी कंगना

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इस पोस्ट के साथ-साथ अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर भी काफी चर्चा में बनी हुई। कंगना रनौत ने 'इमरजेंसी' की शूटिंग खत्म होने के बाद पोस्ट शेयर कर बताया था इस फिल्म के लिए उन्होंने अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया है। कंगना रनौत की इस पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/85GoJ0A
https://ift.tt/SRMpzqx

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म