Hera Pheri 3: इंटरनेशनल स्कैम में फंसेंगे राजू, श्याम और बाबू भैया, 'हेरा फेरी 3' को लेकर परेश रावल ने दिया बड़ा हिंट
Paresh Rawal On Hera Pheri 3: फिल्म 'हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3)' की शूटिंग शुरू हो गई है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। इस फिल्म में एक बार फिर से राजू, श्याम और बाबू भैया की तिकड़ी जमकर धमाल मचाती नजर आएगी। हाल ही में फिल्म का टीजर शूट हुआ है, जिसके सेट से एक अक्षय कुमार (Akshay Kumar), परेश रावल (Paresh Rawal) और सुनील (Suniel Shetty) की फोटो लीक हुई थी, जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है। अब हाल ही मदें परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह तीन महीनों में फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।
'हेरा फेरी 3' का प्लॉट
परेश रावल 'हेरा फेरी 3' को लेकर काफी उत्सुक हैं। उन्होंने मिडडे को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि इस फिल्म की शूटिंग अबू धाबी, दुबई और लॉस एंजेलेस में होगी। इस दौरान परेश रावल ने कहा कि अब बाबू भैया, राजू और श्याम, विदेश जाकर हेरा फेरी करेंगे। परेश रावल के इस खुलासे के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है क्योंकि अब 'हेरा फेरी' की यह तिकड़ी विदेश में जमकर तूफान मचाएगी।
'हेरा फेरी 3' में होगी कार्तिक आर्यन की एंट्री
वहीं जब परेश रावल से सवाल किया गया कि क्या 'हेरा फेरी 3' में कार्तिक आर्यन नजर आएंगे? तो इस पर रिएक्ट करते हुए परेश रावल ने कंफर्म किया कि शुरुआत में अक्षय और कार्तिक दोनों ही फिल्म में नजर आने वाले थे। लेकिन उन्हें अब इस बात की जानकारी नहीं है कि आखिर कार्तिक फिल्म का हिस्सा हैं या नहीं। बता दें कि अभी मेकर्स ने फिल्म की लीड एक्ट्रेसेस का नाम का खुलासा नहीं किया है।
अनीस बज्मी की जगह फरहाद सामजी करेंगे फिल्म को डायरेक्ट
बता दें कि 'हेरा फेरी 3' को अनीस बज्मी नहीं बल्कि फरहाद सामजी डायरेक्ट करेंगे। लेकिन अभी तक यह बात सामने नहीं आई है कि आखिर अनीस बज्मी ने इस फिल्म को क्यों छोड़ा है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/xylaJDc
https://ift.tt/FQfmhlP
Comments
Post a Comment