Mimi Chakraborty Tweet: खाने में बाल निकलने पर भड़कीं सांसद मिमी चक्रवर्ती, यूजर्स ने उल्टा लगा दी क्लास
Mimi chakraborty Viral Tweet: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। मिमी चक्रवर्ती मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर करती रहती है, जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते है। लेकिन इसी बीच मिमी चक्रवर्ती ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ऐसा ट्वीट कर दिया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। मिमी चक्रवर्ती ने ट्वीट कर अपने खाने की कुछ तस्वीरें शेयर की और गुस्से में ये बात लिखी है। तो चलिए जानते है मिमी चक्रवर्ती को किस बात को लेकर इतनी गुस्सा हुई हैं।
मिमी चक्रवर्ती के खाने में निकला बाल
एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती एक बार फिर सर्खियों में आ गई हैं। मिमी चक्रवर्ती ने अभी हाल में ट्वीट कर एक एयरलाइन कंपनी की क्लास लगा दी। दरअसल मामला ये था कि मिमी चक्रवर्ती ने अपनी हवाई यात्रा के दौरान खाना मंगवाया था, उनके इस खाने में बाल निकल आया, जिसे देखे के बाद मिमी चक्रवर्ती भड़क गई और ट्विटर पर एयरलाइन कंपनी को टैग करते हुए खाने की तस्वीर शेयर की। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन भी लिखा है, जिसमें मिमी चक्रवर्ती एयरलाइन कंपनी की क्लास लगाती हुई दिखाई दीं। मिमी चक्रवर्ती का ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Dear @emirates i believe u hav grown 2 big to care less abut ppl traveling wit u.Finding hair in meal is not a cool thing to do i believe.
Maild u nd ur team but u didn’t find it necessary to reply or apologise @EmiratesSupport
That thing came out frm my croissant i was chewing pic.twitter.com/5di1xWQmBP— Mimi chakraborty (@mimichakraborty) February 21, 2023
Such behaviour with a honourable MP of india. Imagine the normal people travelling! ??
— Shuvam Chakraborty (@Shuvamc1999) February 21, 2023
Apna hi Baal dalkar pic lelo madam ye trick purani ho gyi Naya kuchh late??
— Hashim Pathan (@SamKhan14376) February 21, 2023
Touba touba sara mood kharab kar diya vacation ka
— SUDHANSHU DUBEY (@DUBEYLOHANDI) February 22, 2023
Khana Saath Le jaati Madam! pathetic response from the World Class airlines! Avoid Emirates
— Amim Ahmed (@Amim_Ahmed) February 22, 2023
यूजर्स ने दिया मिमी चक्रवर्ती के ट्वीट पर ये रिएक्शन
मिमी चक्रवर्ती का ये ट्वीट आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। मिमी चक्रवर्ती के इस ट्वीट पर यूजर्स ने भी खूब कमेंट्स किए। कई यूजर्स मिमी चक्रवर्ती के साथ नजर आए, तो कई मिमी चक्रवर्ती के साथ हुई घटना में उनका पक्ष लेने से बचते नजर आए। तो वही कई यूजर्स ने उल्टा मिमी चक्रवर्ती के ही खिलाफ बोलना शुरू कर दिया। एंटरटेनमेंट जगत की इस खबर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/HiI2n1Y
https://ift.tt/orkDSeu
Comments
Post a Comment