PM Modi ने ससंद में की शाहरुख खान की Pathaan की तारीफ, लोग बोले- 'प्रधानमंत्री को भी पीआर बना लिया'

Prime Minister Narendra Modi Praises Pathaan In Parliament: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्म 'पठान (Pathaan)' का आंधी थमने का नाम नहीं ले रही है। जहां फिल्म ने रिलीज के 14 दिन बाद बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है तो वहीं वर्ल्डवाइड स्तर पर भी फिल्म ने 850 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 'पठान' को मिल रहे इस जबरदस्त रिस्पांस से मेकर्स के साथ-साथ फैंस भी काफी खुश हैं। वहीं अब 'पठान' की सफलता की गूंज संसद तक भी पहुंच गई है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का नाम लिए बिना ही खूब तारीफ की।

पीएम मोदी ने की शाहरुख खान की 'पठान' की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संसद में शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने कहा, "श्रीनगर के अंदर दशकों बाद थिएटर हाउसफुल रहे हैं।" 'पठान' को मिली पीएम मोदी की इस सराहना से शाहरुख खान के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोग फिल्म की मिल रही इस सराहना को लेकर शाहरुख खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "अब तो दुनिया मानती है। सच में, यह भारत के लिए बहुत ही गर्व का क्षण है। शाहरुख खान की पठान को बहुत प्यार मिल रहा है और हर कोई इस बात से खुश है, यहां तक कि हमारे पीएम भी यह बात जानते हैं।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "जो देश के प्रधानमंत्री को अपना पीआर बना ले। वह शाहरुख खान है।"

इस दिन रिलीज हुई थी शाहरुख खान की 'पठान'

बता दें कि सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर छप्परफाड़ कमाई करते हुए 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया था। गौरतलब है कि इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान ने बड़े पर्दे पर पूरे चार साल बाद वापसी की है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/1xBRaKy
https://ift.tt/dBT13AG

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म