Kiara Advani पति सिद्धार्थ का हाथ थामकर पहुंची ससुराल, ढोल नगाड़ों के साथ परिवार ने किया नई दुल्हन का स्वागत

Kiara Advani-Sidharth Malhotra Grand Welcome In Family: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बीते 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस होटल में शादी के बंधन में बंधे। शादी के बाद न केवल फैंस ने बल्कि सितारों ने भी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पर ढेर सारा प्यार लुटाया। बीते दिन दोनों जैसलमेर से सीधा अपने दिल्ली वाले घर पहुंचे, जहां परिवार ने नए-नवेले शादीशुदा जोड़े का शानदार स्वागत किया। इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि परिवार में ढोल नगाड़ों के साथ नई बहू का वेलकम किया गया। इतना ही नहीं, खुद सिद्धार्थ मल्होत्रा भी परिवार के साथ डांस करते नजर आए।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के भव्य स्वागत के लिए एक्टर के दिल्ली वाले घर को बेहद खूबसूरती से सजाया गया था। रात में तो उनका घर और भी शानदार लग रहा था। नए-नवेले जोड़े के लिए वहां ढोल-नगाड़े भी बुलाए गए थे, जिसपर बाद में खुद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी डांस करते नजर आए। उनका यह वीडियो देख फैंस भी काफी खुश दिखाई दिए और उनपर ढेर सारा प्यार भी लुटाया।

देखें वीडियो

लाल जोड़ा पहनकर ससुराल पहुंची कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा लाल जोड़े में अपने घर पहुंचे। जहां कियारा आडवाणी रेड सूट, हाथों में चूड़ा और मांग में सिंदूर लगाए दिखाई दीं। तो वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा भी रेड कुर्ता-पजामा में नजर आए। कपल का ट्रेडिशनल अंदाज देख फैंस ने भी उनकी खूब तारीफें कीं। वहीं सिद्धार्थ और कियारा ने भी पैपराजियों को शादी की मिठाइयां खिलाईं।

देखें वीडियो

 

कब होगा सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी का रिसेप्शन

बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 9 फरवरी यानी आज दिल्ली में एक रिसेप्शन पार्टी रखेंगे, जिसमें परिवार और खास दोस्त शामिल होंगे। वहीं दोनों 10 फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे, जहां इंडस्ट्री के खास दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को शादी पर कटरीना कैफ, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, वरुण धवन और करण जौहर जैसे कई सितारों ने बधाइयां दीं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/oLn4B3Q
https://ift.tt/dBT13AG

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म