Shehzada: कार्तिक आर्यन की फिल्म के एडवांस बुकिंग में अब तक बिके इतने टिकट्स, आंकड़ें देख गदगद हुए मेकर्स

Shehzada Advance Booking Report Update: बॉलीवुड के फेमस एक्टर्स में से एक कार्तिक आर्यन अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ फिल्म को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए है। कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' की जैसे-जैसे रिलीज डेट पास आ रही है, फिल्म वैसे-वैसे इस फिल्म को लेकर एक बाद एक अपडेट्स सामने आ रहे है। कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' को लेकर अभी हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि कार्तिक आर्यन की इस फिल्म ने रिलीज से पहले 65 करोड़ रुपये कमा लिए है। इसके बाद अब फिल्म की टिकट बुकिंग को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते है कार्तिक आर्यन की फिल्म के एडवांस बुकिंग में पहले दिन टिकट बिक गए है।

एडवांस बुकिंग में पहले दिन बिके 'शहजादा' के इतने टिकट

कार्तिक आर्यन, राजपाल यादव और कृति सेनॉन की फिल्म 'शहजादा' रिलीज से पहले ही धमाल मचा रही है। पहले फिल्म ने राइट्स बेचकर करोड़ों रुपये की कमाई की अब 'शहजादा' की एडवांस बुकिंग में भी जमकर टिकट बिक रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' की पहले दिन एंडवास बुकिंग में 7,295 टिकट बिक गई है। एडवांस बुकिंग की ये शुरूआत अच्छी मानी जा रही है। अब देखना होगा फिल्म की एडवांस बुकिंग में शाहरुख खान की पठान का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।

कब रिलीज होगी फिल्म

कृति सेनॉन और कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' पहले 10 फरवरी को रिलीज होने वाली थी। इसके बाद इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। अब ये फिल्म 17 फरवरी को रिलीज होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की रिलीज डेट को शाहररुख खान की पठान की वजह से आगे बढ़ाया गया था। जानकारी के लिए बता दें कार्तिक आर्यन की ये फिल्म अल्लू अर्जुन की वैकुंठपुरमलो का हिंदी रिमेक है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/ZJ6M2Et
https://ift.tt/MYLDerc

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म