Sara Ali Khan ने मां अमृता सिंह के बर्थडे पर शेयर किया पोस्ट, लिखा- 'मेरी पूरी दुनिया...'

Amrita Singh Birthday : बॉलीवुड इंडस्ट्री की वेटरन एक्ट्रेस अमृता सिंह (Amrita Singh) 9 फरवरी यानी गुरुवार को अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर अमृता सिंह के तमाम चाहने वाले उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। वहीं, उनकी बेटी और एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अपनी मां के लिए खास पोस्ट शेयर किया है। सारा अली खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मां के साथ की तस्वीरें शेयर कर प्यारा बर्थडे पोस्ट लिखा है। आइए देखते हैं कि सारा अली खान ने अपनी मां अमृता सिंह के लिए क्या बर्थडे पोस्ट शेयर किया है।

सारा अली खान ने मां अमृता सिंह के लिए शेयर किया पोस्ट

सारा अली खान ने अपनी मां अमृता सिंह के जन्मदिन के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सारा अली खान और उनकी मां अमृता सिंह काफी खुश नजर आ रही हैं। सारा अली खान ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा है, 'मेरी पूरी दुनिया जन्मदिन की शुभकामनाएं। मुझे हमेशा मजबूत बनाने के लिए, मुझे नैतिक जिम्मेदारी बताने के लिए, मुझे आईना दिखाने के लिए और मेरी प्रेरणा होने के लिए धन्यवाद।' सारा अली खान की इस पोस्ट को उनके फैंस लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं।

अमृता सिंह की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ

अमृता सिंह के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्हें साल 1983 में फिल्म 'बेताब' से डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अमृता सिंह पिछली बार साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'हीरोपंती' में काम करती नजर आई थीं। बताते चलें कि अमृता सिंह ने साल 1991 में अपने से 12 साल छोटे सैफ अली खान के साथ शादी कर ली थी। इन दोनों के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। अमृता सिंह और सैफ अली खान का साल 2004 में तलाक हो गया था। सैफ अली खान ने साल 2012 में करीना कपूर से दूसरी शादी कर ली थी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/FCnxELU
https://ift.tt/dBT13AG

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म